{"_id":"5de558fc8ebc3e54bf3a5ced","slug":"aprajita-in-bareilly-bareilly-news-bly386389253","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा सरेआम मिले दोषियों को फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा सरेआम मिले दोषियों को फांसी
विज्ञापन
तीसरे दिन भी सड़कों पर जमकर प्रदर्शन, केंद्र सरकार से कानून में परिवर्तन की मांग
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे दिन भी सड़कों पर जमकर प्रदर्शन, केंद्र सरकार से कानून में परिवर्तन की मांग
विज्ञापन
बरेली। हैदराबाद की डॉक्टर बिटिया के साथ दुष्कर्म और फिर जिंदा जला देने की घटना से शहरवासियों को गुस्से से भर दिया है। घटना के प्रकाश में आने के तीसरे दिन भी लोग सड़कों पर उतरे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ताकि डॉक्टर बिटिया को इंसाफ मिले और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
महिला जागृति मंच की ओर से सोमवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा गया। मंच की अध्यक्ष मनु नीरज ने बताया कि ज्ञापन में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं से आधी आबादी में भय व्याप्त होने की बात कही गई है। केंद्र सरकार बेटियों का भविष्य संवारने और सुरक्षित करने का दावा करती है लेकिन हकीकत कोसों दूर है। उन्होंने इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर दोषियों को सरेआम फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से अपनी बात को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने को कहा है। चेतावनी दी कि अगर बेटियां सुरक्षित नहीं हुईं तो मंच सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा। इस दौरान प्रीती शर्मा, अनिता भगत, शरीन, तनु, कीर्ति, मीना, सावित्री, प्रेम बाला, सुनीता, जय देवी, गीता, सुरजहां देवी, मुन्नी, विमला, अनिता, दीपिका, रानी व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
अखिल भारतीय मानवाधिकार मिशन बरेली ने कैंप कार्यालय पर बैठक कर डॉक्टर बिटिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, जन सुरक्षा के लिए सरकार से कानून को और प्रभावी बनाने की मांग की। यहां जिलाध्यक्ष यूएस चौहान, पुनीत जौहरी, हिमांशु गोस्वामी, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों को फांसी देने की मांग की। मार्च आंबेडकर पार्क से शुरू होकर अयूब खां चौराहा पर संपन्न हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुमित कठेरिया, महानगर अध्यक्ष गोविंद बाबू वाल्मीकि, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कठेरिया आदि मौजूद रहे।