फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aprajita at bithiri block

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सीखे मार्केटिंग के गुर

Sat, 23 Apr 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
aprajita at bithiri block
बरेली। बिथरी चैनपुर ब्लॉक के सभागार में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यशाला में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मंजुला सिंह ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन उसका फायदा कहीं ज्यादा होता है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यशाला में डॉ. मंजुला सिंह ने समूह की महिलाओं को बताया कि उनके लिए खुद को और अपने उत्पाद को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करना सबसे महत्वपूर्ण है। अपनी बात को कहने का सही तरीका सीखना चाहिए। अपने उत्पाद को आगे ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करना जरूरी है। इसके लिए उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताना चाहिए। उन्होंने बताया कि आधुनिकता के इस दौर में शहर के लोग गांव के खानपान से जुड़े उत्पादों को पसंद करते हैं। स्वयं सहायता समूह उनकी इस आदत का फायदा उठा सकते हैं। सही दामों में सही चीज अच्छे तरीके से प्रस्तुत की गई हो तो ग्राहक हर हालत में उसकी ओर आकर्षित होगा।
विज्ञापन

ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी ब्रह्मेंद्र शर्मा और ब्लॉक मैनेजर कविता भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं को बताया कि वर्तमान समय में उत्पाद की बेहतर सफलता के लिए उसे बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है। उसकी गुणवत्ता को अपनी ताकत बनाना चाहिए। यही सफलता का एकमात्र मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों पर दें खास ध्यान
1. उत्पाद को बेचने की मानसिकता छोड़कर उसकी मार्केटिंग पर ध्यान दें।
2. अपने व्यवहार में व्यावसायिकता लाएं। योजनाबद्ध ढंग से काम करें।
3. अपने उत्पाद की ब्रांडिंग पर ध्यान दें, उसे बेहतर तरीके से प्रस्तुत करें।
4. सोशल मीडिया का बेहतर प्रयोग करना सीखें, उत्पाद की जानकारी साझा करें।
5. बिचौलियों की मदद लेने से बचें, अपने हुनर को अपनी ताकत बनाएं।
6. प्रोडक्ट की पैकेजिंग इस तरह करें कि ग्राहक उसकी ओर आकर्षित हो। उसकी लेवलिंग पर ध्यान दें।
सवाल-जवाब
अपने प्रोडक्ट को किस प्रकार बेचा जा सकता है, उसकी मार्केटिंग का क्या मतलब है- संगीता देवी
प्रोडक्ट को बेचने की मानसिकता ही गलत है। हमें उसकी बेहतर मार्केटिंग पर ध्यान देना चाहिए। मार्केटिंग का मतलब है अपने उत्पाद के बारे में ग्राहक को सही सही जानकारी देना।
उत्पाद की पैकेजिंग कितनी महत्वपूर्ण है- सीतू रानी
आप अच्छे कपड़े इसलिए पहनती हैं ताकि आप बेहतर दिखें। उसी तरह अपने उत्पाद को भी बेहतर लुक देने के लिए उसकी अच्छी पैकेजिंग जरूरी है ताकि ग्राहक उसके प्रति आकर्षित हो।
उत्पाद का प्रचार क्यों करना चाहिए, यह कैसे किया जा सकता है- गार्गी
प्रोडक्ट को लंबे समय तक मार्केट में रखने के लिए उसका प्रचार करना जरूरी है। प्रचार का मतलब है, उसके बारे में लोगों को बताना। प्रचार करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को उत्पाद के बारे में बताएं। उसके छोटे-छोटे सैंपल बनाकर लोगों को दें।

उत्पाद की ब्रांडिंग कैसे की जाती है- जूही
किसी भी उत्पाद के लिए सबसे महत्वपूर्ण है उसकी गुणवत्ता। उत्पाद की गुणवत्ता से ग्राहक प्रभावित होता है। उसमें बेहतर सामग्रियों का इस्तेमाल करें। आसपास के लोगों से मिलकर एक-दूसरे के उत्पाद के बारे में बताएं। इससे खुद ही उसकी ब्रांडिंग हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed