फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ANTF arrested six smugglers including woman in Bareilly

Bareilly News: घर में बना रहे थे स्मैक, एएनटीएफ ने महिला समेत छह तस्करों को किया गिरफ्तार

Tue, 21 Mar 2023 12:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Mar 2023 12:24 PM IST
सार

मेरठ और बरेली की पुलिस टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, इसमें एक महिला भी शामिल है। स्मैक व अफीम के अलावा साढ़े चार लाख नकदी मिली है।

विज्ञापन
ANTF arrested six smugglers including woman in Bareilly
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) थाने की पुलिस ने बरेली यूनिट के हेड कांस्टेबल के साथ मिलकर आंवला थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मपुर में स्मैक बनाने का भंडाभोड़ कर दिया। टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, इसमें एक महिला भी शामिल है। स्मैक व अफीम के अलावा साढ़े चार लाख नकदी मिली है।

विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि एंटी नार्कोटिक्स टॉस्क फोर्स मेरठ थाने के प्रभारी योगेंद्र सिंह और उनकी टीम के साथ बरेली यूनिट के देवेंद्र सिंह ने सोमवार सुबह आंवला के लक्ष्मपुर गांव में कल्याण उर्फ कल्लू के घर छापा मारा। पुलिस ने कल्याण, उसके बेटे दीपक व नवल, गांव के ही हीरालाल उर्फ नन्हे, गवेंद्र, कल्याण की पत्नी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

यह बरामद हुआ 

इन आरोपियों के पास से 440 ग्राम स्मैक, सवा किलो अफीम, 16 किलो कच्ची अफीम, डेढ़ किलो केमिकल, एक किलो पाउडर (स्मैक बनाने में इस्तेमाल होने वाला), गैस सिलिंडर, चूल्हा, इलेक्टि्रक कांटा और 4.5 लाख रुपये बरामद किए। सभी आरोपियों को एसपी सिटी दफ्तर से कोर्ट और फिर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी के सामने आरोपी कल्याण ने बताया कि झारखंड के कुछ लोग उन्हें सस्ते दाम पर अफीम और कच्चे माल के रूप में माल कट व पावर कट दे जाते थे। इसमें वे अपने घर पर केमिकल का प्रयोग कर स्मैक तैयार कर लेते थे। इसे आसपास के जिलों में खपाते थे। उनके पास जो गाड़ी व संपत्ति है, वह इसी अफीम और स्मैक से कमाई है।

आंवला पुलिस को बाद में बुलाया

अधिकारियों को एएनटीएफ से इनपुट मिला कि कल्याण बड़ा अफीम तस्कर है और कई साल से अपने घर में ही स्मैक बनाकर बाहर बेच रहा है। संभव है कि स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी हो। इसके बाद एसपी सिटी ने अपनी टीम को भेजा। कार्रवाई के बाद आंवला पुलिस को मौके पर बुलाकर आरोपी सौंप दिए गए।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि मेरठ और बरेली एएनटीएफ यूनिट ने बड़ा खुलासा किया है। कल्याण अपने परिजनों के साथ लंबे समय से यह काम कर रहा था। आंवला पुलिस ने भी कार्रवाई में मदद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed