फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another woman murdered in Bareilly, dead body found in field clothes found disheveled

तीन महीने और पांचवां कत्ल: बरेली में एक और महिला की हत्या, ऐसे हाल में मिली लाश, कपड़े मिले अस्त-व्यस्त

Thu, 24 Aug 2023 11:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Aug 2023 11:41 AM IST
सार

बरेली में खेत में अकेली जा रही महिलाओं की हत्या की सिलसिलेवार घटनाएं होने से इलाके में दहशत है। महिलाओं ने खेत पर जाना शुरू किया भी था पर वीरावती की हत्या से वे फिर सहम गई हैं। गांव व आसपास नकाबपोश बदमाशों की सक्रियता का भी शोर है।

विज्ञापन
Another woman murdered in Bareilly, dead body found in field clothes found disheveled
बरेली में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही थाना इलाके में तीन माह में पांचवीं महिला की हत्या कर दी गई। शव खेत में मिला। महिला की साड़ी से ही उसका गला कसा गया था। शरीर पर जेवर भी नहीं थे। कपड़े अस्त-व्यस्त मिले। एसपी देहात के साथ पुलिस, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


सेवा ज्वालापुर गांव निवासी घनश्याम पंजाब में ठेला लगाते हैं। उनकी पत्नी वीरावती (35) चार बच्चों के साथ घर रहती थीं। पड़ोस में जेठ का भी घर है। जेठानी कमला देवी से खाद और दवा लगाने की बात कहकर बुधवार सुबह नौ बजे वीरावती खेत पर चली गईं। दोपहर 12 बजे तक वह घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों को चिंता हुई। तब जेठ छेदालाल, जेठानी कमला उनको ढूंढने निकले। वह खेत पर नहीं मिलीं तो परिजनों और ग्रामीणों ने कई खेतों व नदी के किनारे उनकी तलाश की।
विज्ञापन


अपराह्न चार बजे रास्ते से थोड़ा हटकर रिश्ते के जेठ सेवाराम के खेत के खड़ी गन्ने की फसल में वीरावती का शव मिला। जेठानी कमला देवी ने बताया कि वीरावती के गले में उन्हीं की साड़ी से फंदा लगाया गया था। उसकी गांठ पीछे बंधी थी। उनके कुंडल गायब थे और कान खिंचे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गले से चांदी की माला, कलाई से खड़वा तथा पैरों से चांदी की पायल भी गायब थी। उनको खींचते हुए ले जाने के निशान भी मिले हैं। खेत में लगाने वाली दवा के डिब्बे व खाद का कट्टा आदि दूसरे खेत में पड़े मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, सीओ हर्ष मोदी भी पहुंचे।

तीन माह में पांच महिलाओं की हत्या के मामले को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि सभी मामलों में अलग स्थिति पाई गई है, पर इस आशंका पर भी जांच कराई जा रही है कि कहीं इन सभी मामलों में एकरूपता तो नहीं है। इसके लिए उन्होंने क्राइम ब्रांच की विशेष टीम लगाई है।

खेत में अकेली महिलाओं को बनाया जा रहा शिकार
खेत में अकेली जा रही महिलाओं की हत्या की सिलसिलेवार घटनाएं होने से इलाके में दहशत है। महिलाओं ने खेत पर जाना शुरू किया भी था पर वीरावती की हत्या से वे फिर सहम गई हैं। गांव व आसपास नकाबपोश बदमाशों की सक्रियता का भी शोर है।

ग्रामीणों ने बताया कि एक माह पहले गांव की बबली, बसंती व अन्य कई महिलाओं का खेत में जानवर चराते हुए नकाबपोश चार बदमाशों ने काफी दूर तक पीछा किया था। महिलाओं ने भागते हुए किसी तरह गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने खेतों में बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। 

15 दिन पहले इसी ग्राम पंचायत के मजरा बसावनपुर की किशोरी को भी खेत पर दो नकाबपोश बदमाशों ने दबोच लिया था। हालांकि किशोरी हिम्मत दिखाते हुए उनके चंगुल छूटकर किसी तरह भागकर सेवा ज्वालापुर गांव पहुंची। घटना के बाबत ग्रामीणों को बताया। पुलिस को लिखित शिकायत देने के बावजूद मामला नजरअंदाज करते हुए इसे जमीन से जुड़ा विवाद बता दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी के साथ भी इसी तरह अनहोनी हो सकती थी।

अब तक इनकी हो चुकी हत्या
इससे पहले क्षेत्र में चार अन्य महिलाओं की हत्या हो चुकी है। 19 जून को कुल्छा गांव की धानवती, 29 जून को आनंदपुर की प्रेमवती, 22 जुलाई को खजुरिया की कुसुमा देवी व 10 अगस्त को मजरा मुबारकपुर की शांति देवी की हत्या हो चुकी है। महिलाओं की उम्र 35 से 55 वर्ष के बीच की रही है।


 

चार बच्चों का बुरा हाल
वीरावती के चार बच्चे दुर्गेश 12 वर्ष, करनवीर 10 वर्ष, सुमन आठ वर्ष तथा यशपाल छह वर्ष का है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed