फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anganwadi worker appointed using fake educational certificate: Report

Bareilly News: फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र से बनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रिपोर्ट

Fri, 02 Oct 2026 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker appointed using fake educational certificate: Report
बरेली। फरीदपुर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर चयन के लिए कूटरचित शैक्षिक प्रमाणपत्र लगाने के मामले में औरंगाबाद की राजवती देवी पर रिपोर्ट हुई है। सीडीपीओ रामगोपाल की तहरीर पर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार राजवती देवी का वर्ष 2008 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर चयन हुआ था। बाद में जिला कार्यक्रम अधिकारी के पत्र के आधार पर उनके शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराया गया। तहरीर में गुरुकुल विश्वविद्यालय वृंदावन मथुरा से संबंधित वर्ष 2007 की हाईस्कूल समकक्ष परीक्षा के अंकपत्र के सत्यापन के संबंध में अभिलेख के फर्जी मिलने की पुष्टि हुई। जिला प्रशासन के स्तर से हुई जांच के बाद सीडीपीओ ने फरीदपुर थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि आरोपों की जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि और उनकी विधिक स्थिति का निर्धारण विवेचना में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed