फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   anganwadi bharti will be soon in bareilly

Anganwadi Bharti: यूपी के इस जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 328 पद खाली, जल्द होगी भर्ती; आरक्षण जारी

Tue, 11 Jul 2023 02:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jul 2023 02:24 PM IST
सार

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों के लिए आरक्षण तय हो गया है। आने वाले कुछ दिनों में समाचार पत्र में रिक्तयों के विज्ञापन प्रकाशित कर आवेदन मांगे जाएंगे। 

विज्ञापन
anganwadi bharti will be soon in bareilly
Anganwadi Bharti 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में नौकरी की तलाश कर रहीं महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले में जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खाली पड़े पदों पर भर्ती होने वाली है। बता दें कि जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 328 पद खाली हैं। इन पर आरक्षण जारी हो गया है। जल्दी ही भर्ती हो सकती है।     

विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण चंद्र ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 158 पद अनारक्षित हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले आवेदकों के लिए 33, पिछड़ी जातियों के लिए 18 व अनुसूचित जातियों के लिए 79 पद आरक्षित हैं। अब रिक्त पदों को विभागीय पोर्टल पर फीड किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में समाचार पत्र में रिक्तयों के विज्ञापन प्रकाशित कर आवेदन मांगे जाएंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पहचान छिपाकर लूटी आबरू: मुस्तकीम ने राहुल बन महिला को फंसाया, घर में घुसकर किया दुष्कर्म; ग्रामीणों ने पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्य सेविकाओं के 89 पद खाली

बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण और निगरानी के लिए प्रत्येक 25 केंद्र पर एक सुपरवाइजर (मुख्य सेविका) का पद स्वीकृत है। जिले में मानक के हिसाब से 104 सुपरवाइजर होने चाहिए, लेकिन 89 पद खाली हैं। सिर्फ 15 सुपरवाइजर तैनात हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी नहीं हो रही है। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी के कृष्ण चंद्र ने बताया कि रिक्त पदों की सूचना शासन को प्रतिमाह भेजी जाती है। भर्ती शासन स्तर से ही होनी है। मैं उपलब्ध मुख्य सेविकाओं को अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर बेहतर तरीके से सेवाएं देने का प्रयास कर रहा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed