फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anand Vihar-Saharsa 28, Varanasi-Lalkuan special train canceled till 22

Bareilly News: आनंद विहार-सहरसा 28, वाराणसी-लालकुआं विशेष ट्रेन 22 तक निरस्त

Mon, 14 Oct 2024 05:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Anand Vihar-Saharsa 28, Varanasi-Lalkuan special train canceled till 22
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा और कुसम्ही-गोरखपुर के बीच मेगा ब्लॉक के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। सोमवार से आनंद विहार-सहरसा त्योहार विशेष ट्रेन को 28 और वाराणसी-लालकुआं विशेष ट्रेन को 22 अक्तूबर तक निरस्त कर दिया गया है। इस सप्ताह छह और विशेष ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाॅक के कारण 04032/31 आनंद विहार-सहसरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन को 14 से 28 अक्तूबर तक और 05055/56 लालकुआं-वाराणसी-लालकुआं को 14 से 22 अक्तूबर तक निरस्त किया गया है। 04493/94 दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन को 17 से 27 तक और 05301/02 मऊ-आनंद विहार-मऊ को 17 से 25 अक्तूबर तक निरस्त किया गया है। 04313/14 मुजफ्फरपुर-हरिद्वार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन 18 से 26 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा बरेली होकर गुजरने वाली 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनों को 30 अक्तूबर तक दो घंटे देरी से चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed