{"_id":"61520c8d8ebc3e0a1e5d6d0e","slug":"amritsar-kolkata-durgiana-express-ran-late-by-ten-hours-bareilly-news-bly461004111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे देरी से चली अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे देरी से चली अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस
विज्ञापन
जंक्शन पर गश्त करती जीआरपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने दिन भर की गश्त
विज्ञापन
बरेली। भारत बंद के दौरान जंक्शन और आसपास के स्टेशनों पर ट्रेनों को रोके जाने की आशंका से आरपीएफ और जीआरपी पूरे दिन अलर्ट रही। रेलवे ने अमृतसर से कोलकाता जाने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस को दस घंटे देरी से चलाया। हालांकि जंक्शन से गुजरने वाली किसी और ट्रेन पर आंदोलन का असर नहीं पड़ा।
किसानों के भारत बंद के एलान के कारण रेल संचालन बाधित होने की आशंका जताई गई थी जिस पर जंक्शन पर जीआरपी अनीराम और आरपीएफ विपिन सिसौदिया फोर्स के साथ दिन भर अलर्ट रहे। हालांकि किसान का कोई गुट जंक्शन या आसपास नहीं पहुंचा। आंदोनल का असर पंजाब और हरियाणा तक सीमित रहा। रेलवे ने ट्रेन रोके जाने की आशंका से अमृतसर से सुबह छह बजे चलने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस को शाम को चलाया। लिहाजा जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को समय काटना मुश्किल हो गया। दुर्गियाना एक्सप्रेस शाम चार बजे की जगह रात दो बजे जंक्शन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि जंक्शन पर पूरी तरह शांति रही।