फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amar light Carnival -

अमर उजाला कार्निवल

Sat, 31 Oct 2015 02:09 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 31 Oct 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
Amar light Carnival -
बरेली। जागरूक और स्वस्थ मां ही बेहतर तरीके से अपनी बेटी की उचित परवरिश कर सकती है। अक्सर बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर लोग लापरवाही बरतते हैं।  बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर मां की जागरूकता के लिए ही अमर उजाला कार्निवल में श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस हेल्दी डॉटर, हेल्दी मदर शो का आयोजन कर रहा है।  खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में एक जगह आयोजन करने की बजाए चार ऐसी जगहों को चुना गया है जहां कमजोर वर्ग के लोग भी इसमें शिरकत कर सकते हैं, जिन्हें जागरूकता की ज्यादा जरूरत है।     
विज्ञापन

 इसमें भाग लेने के लिए मां को अपनी बेटी के साथ इन आयोजन स्थलों पर पहुंचना होगा। एसआरएमएस के डॉक्टर्स की टीम बेटियों का चेकअप कर मां से कुछ सवाल करेंगी और उन्हें नंबर देगी। जिसे सबसे ज्यादा नंबर मिलेंगे उस मां और बेटी को डीडीपुरम स्थित अमर उजाला कार्निवल में छह नवंबर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

चार जगहों पर आयोजित होने वाले इस शो में 12 विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। हर क्षेत्र से तीन-तीन विजेताओं का चयन होगा। प्रतियोगिता में शून्य से दो साल तक की बेटियां शामिल होंगी। इसे तीन वर्गों में बांटा गया है। पहले वर्ग में शून्य से छह माह, दूसरे वर्ग में छह से 12 माह और तीसरे में 12 से 24 माह तक की बच्चियों को शामिल किया जाएगा। इसमें बेटी की फीडिंग, कॉम्प्लिमेंट्री फीडिंग, कॉम्प्लिमेंट्री फूड, बॉटल फीडिंग, इम्यून सिस्टम, सिस्टेमेटिक इलनेस आदि पर नंबर दिए जाएंगे। इसमें मदर की ज्ञान को भी परखा जाएगा। जैसे डायरिया, फीवर आदि बीमारियों के प्राथमिक उपचार के बारे में भी मां से पूछा जाएगा। मूल्यांकन करते समय इस बार भी महत्व दिया जाएगा कि अभिभावक परिवार नियोजन के कौन से उपाय अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

यहां पर होगा आयोजन
0 दो नवंबर - मढ़ीनाथ स्थित संतोषी माता मंदिर
0 तीन नवंबर - गंगापुर स्थित आशीर्वाद धर्मशाला
0 चार नवंबर-  कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर के पास धर्मशाला
0 पांच नवंबर - हजियापुर स्थित सरिता प्रवेश बाल विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed