फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alternative system failed, 12 thousand consumers upset

Bareilly News: वैकल्पिक व्यवस्था फेल, 12 हजार उपभोक्ता परेशान

Mon, 22 May 2023 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Alternative system failed, 12 thousand consumers upset
बरेली। शाहदाना के आठ फीडरों पर दिनभर बिजली प्रभावित रही। इससे जुड़े 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को 48 घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा, क्योंकि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंता समय रहते मरम्मत का काम पूरा नहीं करा सके। निगम के वैकल्पिक व्यवस्था के दांवे फेल हो गए।
विज्ञापन

शाहदाना सब स्टेशन में 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर लगाए हैं। गर्मी से पहले मरम्मत का काम होना था, लेकिन हो नहीं सका। गर्मी बढ़ी तो अभियंताओं को मरम्मत की याद आई और शनिवार को सुबह नौ बजे से मरम्मत शुरू कराई। निगम के अफसरों ने शुक्रवार को शाम मीडिया को बताया था कि रविवार को दोपहर 12 बजे तक काम पूरा कराएंगे। इस अवधि में 10 एमवीए के दूसरे ट्रांसफाॅर्मर से वैकल्पिक व्यवस्था करके एक-एक हिस्से में बिजली दिए जाने का दावा था, लेकिन आठ-दस घंटे ही बिजली मिली। इसमें भी कब बिजली आएगी कब जाएगी इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। लोगों का कहना था कि 24 घंटे बिजली मिलती रही है अचानक गर्मी में कटौती किए जाने से संकट पैदा हो गया। रविवार को शाम चार बजे तो पूरा सब स्टेशन ही बंद हो गया था। वैकल्पिक व्यवस्था भी फेल हो गई। रविवार को साढ़े शाम सात बजे तक काम पूरा नहीं हो सका। शाहदाना क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव शर्मा ने बताया ने रात आठ बजे बताया कि मरम्मत के लिए कर्मचारियों की टीम लगी हुई है और किसी भी समय आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन



सिकलापुर से गंगापुर तक के लोग बिजली पानी के लिए तरसे
शाहदाना के आठ फीडरों पर दिनभर बिजली प्रभावित रही। कांकरटोला, रोहिलीटोला, हजियापुर, माधोवाड़ी, सैलानी, कसाई टोला, वाल्मिकी बस्ती, कटी कुईया, बाग अहमद अली, सिकलापुर, गंगापुर, मटकी चौकी, शास्त्री मार्केट में रविवार को शाम चार बजे से आठ बजे तक किसी को बिजली नहीं मिली। इससे पहले शनिवार सुबह नौ बजे से रविवार को शाम चार बजे रुक-रुककर थोड़ी-थोड़ी आपूर्ति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिविल लाइंस में दोपहर में आपूर्ति हुई बाधित
सिविल लाइंस प्रथम उप केंद्र से पोषित फीडर बेसू वन , स्टेशन रोड, सिविल लाइंस टू उप केंद्र के कमल टॉकीज फीडर के लिए प्रातः 07 बजे से 10 बजे तक का शटडाउन लिया गया था पर साढ़े दस बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। सिविल लाइंस निवासी आदित्य अग्रवाल ने सब स्टेशन पर फोन किया तब 11 बजे बिजली आई, लेकिन पौन बजे एक बार फिर चली गई और 45 मिनट बाद आई। सिविल लाइंस थ्री उपकेंद्र के सेटेलाइट और सिंधु नगर की विद्युत आपूर्ति प्रातः 08 बजे से 12 बजे बंद रही। गांधी उद्यान से चौकी चौराहे व गांधी उद्यान से पटेल चौक , चौकी चौराहे से स्टेशन, जेल रोड, कचहरी व सेटेलाइट के आसपास वाले क्षेत्र प्रभावित रहे। अधिशासी अभियंता आरके पांडेय ने बताया कि स्मार्ट सिटी के काम की वजह से शटडाउन दिया गया था। सिविल लाइन में इसीलिए थोड़ा सा समय ज्यादा लगा।


हमें तो यही बताया गया था कि बिजली दोपहर तक ठीक हो जाएगी, लेकिन शाम साढ़े सात बजे तक बिजली नहीं आई। इससे घरेलू और व्यापारिक दोनों काम प्रभावित हुए। - अखिलेश कुमार, व्यापारी, निवासी गंगापुर


दो दिन से बिजली संकट है। 48 घंटे में थोड़ी देर के लिए बिजली मिली। पानी भर लिया था, लेकिन शनिवार को पूरी रात की नींद खराब हुई। रविवार को दिन भर पसीना बहाना पड़ा। - पल्लवी, अधिवक्ता, निवासी गंगापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed