{"_id":"61f833d6ad27d6387f312302","slug":"all-three-girls-were-found-on-the-scolding-of-their-mother-a-plan-was-made-to-visit-mathura-bareilly-news-bly4741188122","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों किशोरियां बरामद, मां के डांटने पर बनाई थी मथुरा घूमने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों किशोरियां बरामद, मां के डांटने पर बनाई थी मथुरा घूमने की योजना
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर इलाके से लापता हुई तीन किशोरियाें को पुलिस ने मथुरा से बरामद किया है। इनमें से एक किशोरी को उसकी मां ने डांट दिया था जिसके बाद वह अपनी दो सहेलियों को साथ लेकर मथुरा घूमने चली गई। तीनों किशोरियां रिश्ते की बहनें भी हैं। तीनों के परिवार उन्हें दो दिन से उनकी तलाश में मारे-मारे घूम रहे थे।
तीनों किशोरियां शुक्रवार शाम को एकसाथ लापता हो गई थीं। एक किशोरी की मां ने थाना बिथरी चैनपुर में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इनमें से एक किशोरी 14 साल और दो 12-12 साल की हैं। साथ ले जाए गए दो मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी का परिवार पहले मथुरा में रहता था। शुक्रवार को जब मां ने उसे डांटा तो वह दोनों सहेलियों को साथ लेकर मथुरा चली गई।
रविवार को इत्तफाक से उसके पिता के एक परिचित ठेकेदार ने बस स्टैंड के पास उसे देखा तो परिवार को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मथुरा जाकर तीनों को ले आई। 14 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वे तीनों काफी दिन से मथुरा घूमना चाहती थीं। एक महीने से पैसे भी जोड़ रही थीं। शुक्रवार को मां के डांटने पर वह दोनों सहेलियों को लेकर चली गई।