फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aliza from Uttarakhand changed her religion and married her lover in Bareilly

UP: उत्तराखंड की अलीजा ने धर्म बदलकर प्रेमी से रचाई शादी, कहा- राधारानी के प्रति आस्था... करूंगी पूजा

Sat, 01 Mar 2025 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 06:35 PM IST
सार

ऊधमसिंह नगर निवासी अलीजा ने धर्म बदलकर अपने प्रेमी राजेंद्र से शादी कर ली। बरेली के मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए। अलीजा ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। 

विज्ञापन
Aliza from Uttarakhand changed her religion and married her lover in Bareilly
अलीजा और राजेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर निवासी प्रेमी युगल ने बरेली के एक मंदिर में शादी कर ली। प्रेमी का नाम राजेंद है और युवती का नाम अलीजा है। अलीजा ने पहले हिंदू धर्म अपनाया और बाद में मनीषा बनकर प्रेमी के साथ सात फेरे लिए। प्रेमी युगल का कहना है कि अलग-अलग धर्म होने के कारण परिवारवाले उनके दुश्मन बन गए थे। इसलिए वह दोनों बरेली आ गए और यहां अगस्त्य मुनि आश्रम के पंडित केके शंखधार से मिले। 

विज्ञापन
Trending Videos

पांच साल से एक-दूसरे के संपर्क में 
अगस्त्य मुनि आश्रम के पंडित केके शंखधार ने बताया कि उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर के गांव लालपुर निवासी राजेंद्र और अलीजा उनके पास आए। दोनों ने बताया कि वह एक ही गांव के हैं। पहले दोनों के बीच बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। वह दोनों बालिग हैं। अलीजा ने अपनी उम्र 20 साल और राजेंद्र ने 24 साल उम्र बताई है। दोनों पांच साल से एक-दूसरे के संपर्क में है, लेकिन अलग-अलग धर्म के होने के कारण परिवारवाले उनकी शादी के खिलाफ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों ने पीटा, हत्या करने की कोशिश की 
अलीजा के मुताबिक प्रेमी राजेंद्र से बात करने पर परिवारवालों ने कई बार उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं, घरवालों ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की थी। इसके बाद उसने राजेंद्र के लिए घर छोड़ने की ठान ली। राजेंद्र के साथ वह बरेली चली आई। उसने अगस्त्य मुनि आश्रम में हिंदू धर्म अपना कर शादी कर ली। अलीजा ने कहा कि राजेंद्र से शादी करके वह बेहद खुश है। बताया कि राधारानी के प्रति उसकी आस्था है। अब वह उनकी पूजा करेगी। 
विज्ञापन

दिल्ली की रहीमा बनी रिद्धि 
दिल्ली की सीलमपुर निवासी रहीमा ने मजहब बदलकर हिंदू धर्म अपना लिया। मजहब की दीवारें तोड़कर वह रिद्धि बन गईं और बृहस्पतिवार को शहर के एक मंदिर में बहेड़ी के गांव चुरेली निवासी प्रेमी दीपक के साथ शादी कर ली। दीपक से शादी के बाद रहीमा ने कहा कि वह बालिग हैं। उन्होंने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से दीपक से शादी की है। अपने परिवार से जान का खतरा भी जताया। दीपक और रहीमा दिल्ली में एक सिलाई फैक्टरी में काम करते थे। दो साल पहले इनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम कहानी शुरू हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed