{"_id":"674a7d3eb2c697447a036543","slug":"aliganj-police-station-inspector-arrested-while-taking-bribe-in-bareilly-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 15 हजार रुपये में किया धाराओं का सौदा, रिश्वत लेते अलीगंज थाने का दरोगा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 15 हजार रुपये में किया धाराओं का सौदा, रिश्वत लेते अलीगंज थाने का दरोगा गिरफ्तार
Sat, 30 Nov 2024 08:20 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Nov 2024 08:20 AM IST
सार
पुलिस महकमे में रिश्वतखोरी थम नहीं रही। बरेली के अलीगंज थाने के दरोगा ने मुकदमे से जानलेवा हमले की धारा हटाने के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत ली। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एंटी करप्शन टीम ने मुकदमे से जानलेवा हमले की धारा हटाने के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते अलीगंज थाने के दरोगा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भमोरा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दरोगा मूल रूप से बिजनौर का निवासी है।
विज्ञापन
थाना विशारतगंज के गांव इस्माइलपुर निवासी कैलाश पाठक के खिलाफ अलीगंज थाने में जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। मामले में जांच अलीगंज थाने में तैनात दरोगा महेश कर रहा था। महेश मूल रूप से बिजनौर जिले के थाना नगीना के गांव किशनपुर का निवासी है। उसने मुकदमे से हमले की धारा हटाने के लिए रिश्वत मांगी। कैलाश ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन में दर्ज कराई।
विज्ञापन
दरोगा ने कैलाश को 15 हजार रुपये लेकर शुक्रवार की दोपहर अलीगंज में जामा मस्जिद के पास बुलाया था। कैलाश वहां पहुंचा और उसने दरोगा को रुपये दे दिए। इसी दौरान एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा को दबोच लिया। उसकी जेब से रिश्वत के 15 हजार रुपये बरामद हुए। सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने बताया कि दरोगा के खिलाफ भमोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन