{"_id":"5e3dbe558ebc3ee5ee52d228","slug":"alert-in-city-on-friday-bareilly-news-bly395013849","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमा नमाज पर अलर्ट के बाद भी मस्जिद के बाहर बांट दिए पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमा नमाज पर अलर्ट के बाद भी मस्जिद के बाहर बांट दिए पर्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के वक्त जिले भर में पुलिस अलर्ट रही। शहर में शांति रही पर अफसर अपडेट लेते रहे। वहीं विशारतगंज की एक मस्जिद में नमाज के बाद सीएए के विरोध में पर्चे बांटे गए। शेरगढ़ में नमाज के वक्त पुलिस ने फ्लैगमार्च निकाला।
देश भर में सीएए को लेकर छिड़ी बहस के बाद अब हर शुक्रवार को अलर्ट घोषित कर दिया जाता है। इस बार भी अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने अधिक सतर्कता बरती। डीआईजी व एसएसपी ने शहर में मूवमेंट किया। घनी बस्तियों और धर्मस्थलों के पास खास निगरानी रखी गई पर कोई खुराफात की सूचना नहीं मिली। वहीं बिशारतगंज की एक मस्जिद के गेट पर जुमे की नमाज के बाद कुछ शरारती तत्वों ने एनआरसी व सीएए के विरोध में पर्चे बांटकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मस्जिद के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने जमघट लगा देखा तो नमाजियों से पर्चे लेकर पढ़ने लगे। जब तक वह कुछ समझ पाते, पर्चे बांटने वाले रफूचक्कर हो गए। बताते हैं कि नमाज से पहले ही दीवारों पर पर्चे चस्पा कर दिए गए थे। इन पर सीएए और एनआरसी के विरोध का आह्वान किया गया था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अलर्ट हो गई। खबर मिलते ही खुफिया विभाग की टीम भी पहुंच गई। एसआई अमित बालियान ने बताया कि पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है। जल्द ही खुराफात करने वालों की शिनाख्त कर ली जाएगी।
महिला नेता को चेतावनी
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र की कॉलोनी में एक महिला नेता ने सीएए के विरोध में धरने का आह्वान किया था। एएसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि महिला और उसका पति पहले अलग-अलग इलाकों में सट्टा कराने के लिए चर्चित हैं। सट्टे से अच्छी कमाई करने के बाद महिला चुनाव भी लड़ चुकी है और खुद को महिला नेता और समाजसेवी बताकर प्रचारित करती है। महिला का बेटा हत्या की कोशिश में नामजद था, जिसमें चार्जशीट लग चुकी है। एएसपी ने बताया कि महिला को चेतावनी दे दी गई है कि माहौल खराब करने की कोशिश की तो रिपोर्ट लिखकर जेल बेजा जाएगा।