{"_id":"5e0e457a8ebc3e880f004954","slug":"alert-bareilly-news-bly3904006124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की सुरक्षा के लिए और बढ़ेंगे इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की सुरक्षा के लिए और बढ़ेंगे इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राम मंदिर और सीएए जैसे ज्वलंत मामलों की वजह से खतरा देखकर मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा का घेरा और मजबूत किया गया है। एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा ने डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर इसके अनुरूप व्यवस्थाएं बनाने को कहा है। ताकि सीएम के आगमन पर उनकी सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जा सके।
सुरक्षा विभाग के एडीजी दीपेश जुनेजा ने सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर बीस बिंदुओं पर नई गाइड लाइन जारी की है। इसमें बताया गया है कि मौजूदा राजनैतिक परिवेश में सीएम की सुरक्षा को और ज्यादा बढ़ाने की जरूरत है। उनके आगमन के दौरान एलईडी बेल्ट, एलईडी व्हीकल ब्लास्ट, ड्रोन से सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। इसको देखते हुए सीएम के आगमन पर हर जिले में बुलेटप्रूफ जैकेट, जैमर, एक्सरे मशीन, बुलेटप्रूफ वाहन और एंटी माइंस स्क्वॉड की व्यवस्था रखी जाए। उनके आवागमन मार्ग और कार्यक्रम स्थल पर भी खास सतर्कता की जरूरत है।