{"_id":"60eb3ba98ebc3ec75a7ad69f","slug":"alert-at-the-junction-search-of-suspects-and-checking-of-goods-bareilly-news-bly4527722157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर अलर्ट, संदिग्धों की तलाशी और सामान की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर अलर्ट, संदिग्धों की तलाशी और सामान की हुई जांच
विज्ञापन
जंक्शन पर चेकिंग करती आरपीएफ और जीआरपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
लखनऊ में अलकायदा समर्थित दो आतंकी पकड़ने के बाद सक्रिय हुई पुलिस
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ में अलकायदा समर्थित संगठन अंसार गजवातुल हिंद के दो आतंकी पकड़े जाने के बाद प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने अभियान चलाकर ट्रेनों की चेकिंग की। संदिग्धों से पूछताछ की और सामान की तलाशी ली।
एटीएस ने रविवार को लखनऊ में अंसार गजवातुल हिंद के दो आतंकी मिनहाज अहमद और मशीरुद्दीन उर्फ मुशीर को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों आतंकी 15 अगस्त से पहले शहरों का दहलाने की साजिश बना रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया। रविवार शाम बरेली जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। गंगा सतलज और अंत्योदय एक्सप्रेस में चेकिंग की गई। जंक्शन पर आने-जाने वाले लोगों के सामान की तलाशी ली गई, साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। स्टाफ को भी सतर्क रहकर आने-जाने वालों पर नजर रखने की हिदायत दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिसौदिया ने बताया कि मुरादाबाद मंडल से मिले आदेश के तहत ट्रेनों की चेकिंग की जा रही है और यह क्रम जारी रहेगा।
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बरेली
बरेली को सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां सेना के कई संस्थान होने के साथ ही एयरफोर्स, आईटीबीपी और बीएसएफ के केंद्र भी हैं। राष्ट्रीय महत्व के संस्थान आईवीआरआई, सीएआरआई के अलावा रेलवे का इज्जतनगर मंडल और इफ्को की बड़ी इकाई भी यहां मौजूद है।