फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ala Hazrat Express leaves Bhuj with only 27 passengers

सिर्फ 27 यात्री लेकर भुज रवाना हुई आला हजरत एक्सप्रेस

Mon, 26 Oct 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ala Hazrat Express leaves Bhuj with only 27 passengers
भारतीय रेल - फोटो : demo photo

लॉकडाउन के बाद पहली बार चली ट्रेन लेकिन नहीं आए यात्री
विज्ञापन

जयपुर और अहमदाबाद के लिए दिल्ली से हैं चार स्पेशल ट्रेनें

बरेली। लॉकडाउन के बाद पहली बार चली आला हजरत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस में बरेली से भुज तक सिर्फ 27 यात्रियों ने सफर किया। ट्रेन में कुल 43 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया था जिनमें से 16 ने अपने टिकट रद्द करा दिए। ट्रेन में जयपुर और अहमदाबाद समेत कुछ ही स्टेशनों के ही यात्री थे। यात्रियों की कम संख्या के पीछे कारण ट्रेन का बढ़ा किराया माना जा रहा है।
रविवार सुबह 6.35 बजे आला हजरत एक्सप्रेस (04321) भुज के लिए रवाना हुई। जंक्शन पर खड़ी इस ट्रेन में सवा छह बजे तक सिर्फ बीस यात्री ही सवार हुए थे। ट्रेन चलने के कुछ मिनट पहले सात यात्री और पहुंचे। इसके बाद ट्रेन 27 यात्रियों को लेकर रवाना हो गई। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन से 43 यात्रियों ने ही रिजर्वेशन कराया था जिसमें 16 यात्री नहीं आए। जो यात्री ट्रेन में गए उनमें ज्यादातर जयपुर, अहमदाबाद आदि स्टेशनों के थे।
विज्ञापन

लॉकडाउन से पहले आला हजरत एक्सप्रेस की बात करें तो बरेली से दिल्ली स्लीपर श्रेणी का किराया मात्र 180 रुपये हुआ करता था, जिसे बढ़ाकर अब 385 कर दिया गया है। लगभग सवा सौ गुना बढ़े किराए के कारण ही यात्रियों ने दूसरी ट्रेन से दिल्ली जाना ठीक समझा। यही वजह रही कि रविवार को रवाना हुई ट्रेन में दिल्ली जाने वाला कोई यात्री नहीं था। आला हजरत से पहले दिल्ली के लिए सत्याग्रह एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस आदि ट्रेनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा दिल्ली से भी जयपुर और अहमदाबाद जाने नई दिल्ली-अहमदाबाद एक्सप्रेस, दिल्ली-बीकानेर एक्सप्रेस, राजस्थान संपर्क क्रांति और दिल्ली कैंट-जयपुर कोविड स्पेशल ट्रेनें हैं, जिनका किराया लॉकडाउन से पहले का ही है। ऐसे में यात्री दिल्ली जाकर इन ट्रेनों से जयपुर और अहमदाबाद जाते हैं। दूसरी ओर भुज से बरेली के लिए आला हजरत ट्रेन वापस नहीं आई। सूत्रों का कहना है कि आला हजरत एक्सप्रेस के दो रैक जंक्शन यार्ड में ही खड़े हैं, जिसमें एक रैक रविवार को भुज के लिए रवाना हो गया। भुज से आला हजरत एक्सप्रेस 27 अक्तूबर को जंक्शन आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed