{"_id":"66317ea5e959bf2e5e0a4074","slug":"akhilesh-is-not-a-sympathizer-of-muslims-shahabuddin-bareilly-news-c-4-vns1013-391897-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश मुसलमानों के हमदर्द नहीं : शहाबुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश मुसलमानों के हमदर्द नहीं : शहाबुद्दीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश मुसलमानों के हमदर्द नहीं है, बल्कि सपा मुसलमानों के वोट की तिजारत कर रही है। सिविल लाइंस के एक बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को उलमा के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में उन्होंने ये बातें कहीं।
मौलाना ने कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहा है। हजारों की तादाद में मुसलमान उलमा से पूछ रहे हैं कि हम वोट किसको दें? इसे लेकर उलमा जल्द ही महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी चुनावी सभाओं में मुसलमान शब्द का इस्तेमाल करने से डर रहे हैं। मुस्लिम चेहरों को हाशिये पर कर दिया गया है।
मौलाना ने उन पर मुसलमानों के अपमान करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि 22 मुस्लिम बहुल लोकसभा सीटों पर एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया। राज्यसभा, विधान परिषद और संसद में मुसलमानों की नुमाइंदगी को एक साजिश के तहत खत्म किया जा रहा है। उन्होंने यह बात भी उठाई कि बरेली में हुई सपा की सभा में आजम खां का फोटो तक नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
मौलाना ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों में सपा के मुस्लिम विधायक और आजम खां वर्षों से जेल में हैं। इन तमाम चीजों के जिम्मेदार अखिलेश यादव हैं। उन्होंने मुसलमानों के मुद्दों से अपने आप को अलग-थलग कर रखा है। वह हमेशा भाजपा और आरएसएस का खौफ दिखा कर मुसलमानों का इस्तेमाल करते हैं, मगर इस चुनाव में मुसलमान अपने को बिकने नहीं देगा।