फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Air traffic increased due to waiting in trains, flight fare doubled

Bareilly News: ट्रेनों में वेटिंग से एअरट्रैफिक बढ़ा, फ्लाइट का किराया हुआ दोगुना

Tue, 22 Aug 2023 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Air traffic increased due to waiting in trains, flight fare doubled
बरेली। रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों के चलते ट्रेनों में वेटिंग बढ़ गई। लिहाजा अब लोग हवाई यात्रा से अपनों से मिलने जाने की सोच रहे हैं। इसे देखते हुए एयरलाइंस ने किराया बढ़ा दिया है। मुंबई, बंगलूरू का किराया दोगुना हो गया है। दिल्ली के लिए यात्रियों को और अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर लोग घर जाने के लिए बेताब हैं। बरेली जंक्शन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर से लेकर इंटरनेट कैफे तक में कंफर्म टिकट को लेकर मारा-मारी है। लिहाजा, फ्लाइट के टिकट की कीमत भी दोगुनी हो गई है। आम दिनों में बरेली से मुंबई की फ्लाइट का किराया पांच हजार रुपये होता है जो सात हजार तक पहुंच गया है। वहींए बंगलूरू का किराया सामान्य दर से चार हजार बढ़त के बाद आठ से नौ हजार रुपये हो गया है। दिल्ली की फ्लाइट का टिकट ढाई हजार से बढ़कर पांच हजार जा पहुंचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed