फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Air service started from Bareilly to Bangalore, now every day flights to Delhi too

बरेली: बेंगलुरु के लिए भी शुरू हुई हवाई सेवा, दिल्ली के लिए भी अब हर दिन फ्लाइट

Sat, 14 Aug 2021 04:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Aug 2021 04:07 PM IST
सार

इस फ्लाइट के शुरू होने पर बरेली मंडल और इसके आसपास के छात्र-छात्राओं के साथ आईटी क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को बड़ा फायदा पहुंचेगा। दिल्ली के लिए भी अब हर दिन फ्लाइट मिलेगी।
 

विज्ञापन
Air service started from Bareilly to Bangalore, now every day flights to Delhi too
बरेली एयरपोर्ट पर यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेंगलुरु से 10 मिनट देरी से उड़ी एयरबस 155 यात्रियों को लेकर सुबह करीब 11:19 बजे बरेली पहुंची। शनिवार से बरेली-बेंगलुरु फ्लाइट भी शुरू हो गई। सुबह 8:52 बजे बेंगलुरु से उड़कर एयरबस 155 यात्रियों को लेकर बरेली एयरपोर्ट पर करीब 11:19 बजे पहुंची। 
विज्ञापन


फ्लाइट बेंगलुरु से 10 मिनट देरी से उड़कर 10 मिनट पहले एयरपोर्ट पर पहुंची। यात्रियों में अलग ही उत्साह नजर आया। यहां पर इंडिगो की टीम ने यात्रियों का स्वागत किया। वहीं, दोपहर करीब 12:30 बजे बरेली से 121 यात्रियों को लेकर एयरबस ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। 
विज्ञापन


इस फ्लाइट के शुरू होने पर बरेली मंडल और इसके आसपास के छात्र-छात्राओं के साथ आईटी क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को बड़ा फायदा पहुंचेगा।

बरेली से मुंबई-बेंगलुरु के लिए उड़ान सातों दिन
मुंबई-बरेली-मुंबई के लिए चार दिन सीधी और तीन दिन वाया बेंगलुरु उड़ान उपलब्ध रहेगी। बेंगलुरु-बरेली-बेंगलुरु के लिए तीन दिन सीधी और चार दिन वाया मुंबई हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी। इंडिगो के संशोधित शेड्यूल के मुताबिक बरेली से दोपहर 12.30 बजे एयरबस उड़ान भरेगी जो दोपहर 2.20 बजे मुंबई पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पौने दो घंटे बाद शाम 4.40 बजे मुंबई से उड़ान भरकर एयरबस शाम 6.15 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। बरेली से बेंगलुरु के लिए दोपहर 12.30 बजे एयरबस उड़ान भरकर दोपहर 3.20 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। सवा घंटे बाद शाम 4.35 बजे बेंगलुरु से शाम 6.25 बजे एयरबस मुंबई पहुंचेगी।


दिल्ली के लिए भी अब हर दिन फ्लाइट
करीब छह महीने पहले बरेली से दिल्ली के लिए एलायंस एयरलाइन की ओर से सप्ताह में चार दिन के लिए फ्लाइट उपलब्ध कराई गई थी। अब शेष तीन दिनों में भी उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है जो 26 अगस्त से लागू हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed