फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   air service start from april

टर्बो को मिले दाे विमान, अप्रैल से शुरू होगी उड़ान

Sat, 08 Feb 2020 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
air service start from april
बरेली। मार्च 2019 में हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद करीब साल भर हवा में उड़ते रहे शहरवासी इस बात पर खुश हो सकते हैं कि अब आपके हवाई जहाज में उड़ने के दिन नजदीक आ रहे हैं। लखनऊ में चल रहे डिफेंस एक्सपो में शुक्रवार को टर्बो एविएशन और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बीच दो 19 सीटर डॉर्नियर विमान लीज पर लेने की डील फाइनल हो गई। टर्बो की ओर से इसके बाद अप्रैल से बरेली-लखनऊ रूट पर उड़ान शुरू करने का दावा किया है। हालांकि दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू होने में अभी और वक्त लगेगा।
विज्ञापन

यूपी की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने 1996 में मयूर वन चेतना केंद्र में एयर टर्मिनल का शिलान्यास किया था, शहर तभी से हवाई जहाज में उड़ने के सपने देख रहा है। हालांकि इस शिलान्यास के बाद कभी यह प्रोजेक्ट फाइलों में दबा पड़ा रहा तो कभी योजना में रद्दोबदल की वजह से वक्त कटता रहा। कांग्रेस शासन में तत्कालीन सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने हवाई अड्डे के लिए सरकार से दस करोड़ रुपये अवमुक्त कराए। इसके बाद फिर लंबे वक्त तक यह प्रोजेक्ट दब गया। भाजपा सरकार में हवाई अड्डे का निर्माण शुरू हुआ। पिछले साल मार्च में लोकसभा चुनाव से ऐन पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन भी कर दिया गया लेकिन पहले जेट एयरवेज के डूब जाने और फिर दूसरी कंपनियों की ओर से विमानों का इंतजाम न कर पाने की वजह से हवाई उड़ान के सपने पर फिर ग्रहण लग गया।
विज्ञापन

हाल ही में सरकार ने सूबे के प्रस्तावित हवाई मार्गों पर एयर कनेक्टिविटी के लिए एचएएल से 19 सीटर डॉर्नियर विमान लेने का फैसला किया। इसके बाद लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में टर्बो कंपनी के अफसर डेरा डाल दिया। शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में टर्बो और एचएएल के बीच दो डॉर्नियर विमान लीज पर लेने की डील फाइनल होने के साथ बरेली से लखनऊ के बीच हवाई सेवा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टर्बो के अफसरों के मुताबिक मार्च में पायलट और क्रू स्टाफ को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद अप्रैल से हवाई सेवा शुरू कर देने का लक्ष्य है। टर्बो के अफसरों का कहना है कि दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने में अभी और वक्त लगेगा। दरअसल टर्बो कई महीनों से मलयेशिया से 72 सीटर विमान खरीदने की कोशिश कर रही है, लेकिन कई औपचारिकताएं पूरी न होने की वजह से यह विमान मिलने का मामला लंबा खिंचता जा रहा है।

शुरू में सिर्फ एक विमान से उड़ान
टर्बो के अधिकारियों का कहना है कि लीज दो विमान जरूर लिए जा रहे हैं लेकिन लखनऊ के लिए पहले एक ही विमान को सेवाओं में इस्तेमाल किया जाएगा। बाद में विमानों की उपलब्धता बढ़ने पर हवाई सेवा में यह संख्या बढ़ा दी जाएगी।

अब हवाई अड्डे के अधूरे काम चुनौती
हवाई अड्डे पर अभी ड्रेेनेज समेत कई जरूरी काम होने बाकी हैं। यहां दो इमारतों का निर्माण भी अब तक चल रहा है। इसके अलावा गेट और हवाई पट्टी को भी दुरुस्त किया जाना है। भारतीय विमानन पत्तन के अधिकारियों का कहना है कि विमान सेवा शुरू करने के लिए हवाई

अड्डे के अधूरे कामों को जल्द पूरा किया जाएगा।
डिफेंस एक्सपो में दो डॉर्नियर विमान लीज पर लेने की डील एचएएल से हो गई है। अप्रैल से बरेली-लखनऊ के बीच हवाई सेवा शुरू की जाएंगी। इसके लिए स्टाफ की ट्रेनिंग भी जल्द शुरू करा दी जाएगी। - पीवी रविशंकर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी टर्बो एविएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed