{"_id":"6a14a852c5c2520e2e0ab775","slug":"ailing-elderly-man-pleads-for-euthanasia-bareilly-news-c-4-bly1053-892142-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीमारी से पीड़ित वृद्ध ने लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीमारी से पीड़ित वृद्ध ने लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार
विज्ञापन
बरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गार्डन निवासी नीरज गुप्ता ने सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों से सुनवाई न होने पर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई। वह दिव्यांग होने के साथ ही काफी दिनों से बीमारियों से पीड़ित चल रहे हैं।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से मानसिक, शारीरिक व आर्थिक पीड़ा सहन कर रहे हैं। उचित उपचार, सहायता व न्याय न मिलने के कारण जीवन कठित हो गया है। दैनिक जीवन के कार्य करने में भी अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। दाहिने पैर का पंजा कटा हुआ है, दाहिने कान से सुनाई नहीं देता तो आंखों की रोशनी भी कमजोर हो गई है। इसको लेकर कई बार अधिकारियों से सहायता की मांग की, लेकिन समस्या का उचित समाधान नहीं हो सका। लगातार पीड़ा के चलते जिंदगी अत्यंत असहनीय हो गई है। ऐसे में कष्टों को ध्यान में रखते हुए समस्या का उचित समाधान कराया जाए। आवश्यक सहायता एवं न्याय प्राप्त नहीं होता है, तो उसे इच्छा मृत्यु प्रदान किए जाने की अनुमति दी जाए।
...........
वर्जन ...
जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग आया था। उसकी सुनवाई एडीएम प्रशासन कर रही थी। इच्छा मृत्यु की जानकारी उनको नहीं है। - अविनाश सिंह, जिलाधिकारी