फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the varmala, the family clashed over the gotra, and the marriage broke down.

Bareilly News: वरमाला के बाद गोत्र को लेकर भिड़े परिजन, टूटी शादी

Sat, 21 Feb 2026 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 21 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
After the varmala, the family clashed over the gotra, and the marriage broke down.
बहेड़ी। मंडनपुर रोड स्थित एक बरातघर में शुक्रवार को वरमाला के बाद गोत्र को लेकर दूल्हा व दुल्हन पक्ष भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि कन्या पक्ष ने शादी से ही इन्कार कर दिया। वर पक्ष की ओर से कन्या पक्ष को खर्चे का भुगतान करने के बाद दोनों ने ही पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद बरात दुल्हन के बिना ही लौट गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वरमाला के बाद दोनों पक्ष की महिलाओं में विवाद हुआ था। इसी दौरान गोत्र की बात सामने आई। वर पक्ष का गोत्र जानने के बाद कन्या पक्ष ने इस गोत्र में शादी करने से इन्कार कर दिया। वर पक्ष की ओर से मिला सामान भी लौटा दिया।
विज्ञापन

सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां वर पक्ष ने शादी में हुए खर्च का भुगतान कन्या पक्ष को करने की बात कही। इसके बाद दोनों में समझौता हो गया। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्षों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयमाला के बाद दुल्हन बेहोश, अस्पताल में आया होश



नवाबगंज। जयमाला के बाद बृहस्पतिवार को दुल्हन बेहोश हो गई। होश न आने पर परिजन उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां दोपहर बाद उसे होश आया। बाद में दुल्हन ने शादी से ही इन्कार कर दिया। परिजनों के समझाने पर वह शादी के लिए तैयार हुई। दोपहर बाद भांवरे हुईं। इसके बाद दुल्हन पीलीभीत स्थित ससुराल के लिए रवाना हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed