फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the accident, the young man was thrown into the ruins, died during treatment

हादसे के बाद युवक को खंडहर में फेंका, इलाज के दौरान मौत

Thu, 11 Nov 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
After the accident, the young man was thrown into the ruins, died during treatment
रमेश (फाइल फोटो)
इज्जतनगर रेलवे कॉलोनी का मामला, टेंपो पर हेल्पर था मृतक
विज्ञापन

बरेली। इज्जतनगर की पुरानी रेलवे लोको कॉलोनी में रहने वाले 48 वर्षीय रमेश सड़क हादसे में घायल हो गए तो लोग उन्हें रेलवे के खंडहर में फेंककर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजन ने रमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया मगर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इज्जतनगर मंडल में रेलवे टेक्नीशियन दिलीप ने बताया कि छोटे भाई रमेश अपने परिवार के साथ उनके साथ ही रहते हैं। परिवार चलाने के लिए वह टेंपो पर हेल्पर का काम करते थे। रोजाना की तरह ही मंगलवार सुबह सात बजे रमेश अपने घर से निकले और फिर नहीं लौटे। शाम करीब साढ़े छह बजे उन लोगों को सूचना मिली की रमेश घायल अवस्था में कुदेशिया के पास रेलवे के एक खंडहर में पड़े हैं। वे लोग मौके पर पहुंचे और रमेश को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी मौत हो गई। दिलीप ने कहा कि उनके भाई की किसी से रंजिश नहीं थी, इसलिए हमले की आशंका भी नहीं है। उन्हें आशंका है कि सड़क हादसे में घायल होने के बाद घर पहुंचाने के बहाने कोई उन्हें खंडहर में छोड़कर भाग निकला हो। बताया कि रमेश के परिवार में उनकी पत्नी रीना देवी और दो बच्चे यश और आयुष हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed