फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After six years, the guns spewed the gunpowder of revenge

Bareilly News: छह साल बाद तमंचों ने उगला बदले का बारूद

Fri, 14 Mar 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 14 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
After six years, the guns spewed the gunpowder of revenge
फरीदपुर। छह साल बाद तमंचों ने बदले का बारूद उगला। पूर्व में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पीड़ित पक्ष के लोगों में बदले की चिंगारी सुलग रही थी। जेल की सलाखों के पीछे दौलत खां सुरक्षित था। तीन महीने पहले वह जमानत पर छूटा तो आरोपी मौका तलाशने लगे। आमना-सामना हुआ तो दौलत खां के साथ उसके परिवार के रहीस खां की भी जान चली गई।
विज्ञापन

वाकया 18 नवंबर 2019 का है। दौलत खां के खेत से शरीफ खां, गुल खां व उनके परिजन रास्ता मांग रहे थे। मना करने पर उन लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान दौलत खां व उसके साथियों ने शरीफ खां के पिता नन्हे खां और गुल खां की मां अफसरी की गोली मारकर हत्या कर दी। देवर-भाभी की हत्या के बाद पुलिस ने दौलत खां, मौलत खां, रहमत खां व इरशाद को 20 नवंबर 2019 को जेल भेजा था। तीन आरोपियों को पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। मुख्य आरोपी दौलत खां को हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिली तो उसने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली। वहां से उसे जमानत मिली। 19 नवंबर 2024 को जेल से छूटकर दौलत खांअपने घर आया था। तभी से दूसरे पक्ष के लोग उसकी जान लेने की कोशिश में थे।
विज्ञापन

हत्या के बाद फरीदपुर थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वहां से 315 व 312 बोर के कई खोखे बरामद किए। ये खोखे पूरी कहानी बयां कर रहे थे कि किस तरह बर्बरता से दोनाें के शरीर को छलनी किया गया है। एडीजी रमित शर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य व एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ष 2019 में नन्हे खां व उसकी भाभी अफसरी की हत्या के बाद पुलिस ने दौलत खां समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दौलत खां पक्ष के एक युवक का सिर भी झगड़े के दौरान फट गया था। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो वह कोर्ट चले गए। कोर्ट के आदेश से नन्हे खां पक्ष के खिलाफ भी अंगभंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उस मामले में गुल खां और कैजुम को जेल भेज दिया था। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक पक्ष के लोगों पर भी कार्रवाई होने से बदले की आग और भड़क गई।

दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत फैल गई। एसएसपी के निर्देश पर मृतकों के घरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों को आशंका है कि होली में पुलिस कानून व्यवस्था बनाने में व्यस्त हो जाएगी तो दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ सकते हैं।
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को दो तरह के हथियारों से कुल पांच गोलियां मारी गईं। इससे उनके शरीर के कई अंग फट गए। दौलत खां को एक गोली गर्दन के पास लगी जो आर-पार हो गई। दूसरी गोली बांह से होती हुई छाती में घुस गई। इससे हृदय व लीवर आदि अंग फट गए। रहीस खां को एक गोली गर्दन पर लगी। दो गोलियां उसकी पीठ पर लगीं जो सामने से पार हो गईं। इनसे शरीर के कई अंग खासतौर से फेफड़े व किडनी फट गई। दोनों को ही अत्यधिक रक्तस्राव भी हुआ।
सुबह चाचा-भतीजे को गोलियों से भूनने वाले आरोपियों ने शाम को फिर दुस्साह दिखया। इस बार पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दोनों को दबोच लिया।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी शरीफ खां व अब्बास खां को बृहस्पतिवार शाम पितांबरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया गया। दोनों ट्रेन पकड़कर बाहर भागने की फिराक में थे। आरोपियों से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त असलहों के बारे में पूछताछ की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हत्या करने के बाद घटनास्थल से कुछ दूर खंडहर में तमंचे छिपा दिए थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस असलहे बरामद करने गई तो आरोपियों ने तमंचे उठाते ही पुलिस टीम पर पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिसकर्मियों ने आरोपियों पर फायरिंग कर दी। इसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed