{"_id":"6771b16763862572550ff8f5","slug":"after-reading-a-topic-for-45-minutes-take-a-break-of-20-minutes-bareilly-news-c-4-lko1064-551077-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक टॉपिक को 45 मिनट पढ़ने के बाद 20 मिनट का ब्रेक लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक टॉपिक को 45 मिनट पढ़ने के बाद 20 मिनट का ब्रेक लें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीबीएसई व यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तिथि जारी हो चुकी हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की तमाम समस्याएं सामने आने लगी हैं। विद्यार्थी कम समय में सिलेबस कवर करने से लेकर पढ़ाई करने के तरीके की समस्या के समाधान के लिए मनोविज्ञान केंद्र का सहयोग ले रहे हैं। जहां उनकी काउंसलिंग की जाती है। मनोविज्ञान अधिकारी का कहना है कि एक टॉपिक को 45 मिनट पढ़ने के बाद 20 मिनट का ब्रेक लें।
मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की टीम अभियान चलाकर अलग- अलग विद्यालयों में जाती है। यहां 90 विद्यार्थियों की कक्षा में 60 से 70 विद्यार्थी अपनी समस्याएं सामने रखते हैं। मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की प्रवक्ता डॉ. याशिका वर्मा के अनुसार जिन विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाएं हैं। उनकी काउंसलिंग की जा रही है। उन्हें विद्यार्थी बताते है कि पढ़ाई करते समय नींद आती है। सोशल मीडिया भी पढ़ाई करते समय बाधा बनता है। वहीं, कुछ छात्र-छात्राएं व्यक्तिगत कारणों से भी पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जहां विद्यार्थी परीक्षा में कम समय होने पर सिलेबस कवर करने को लेकर संशय में होेते हैं। वे पूछते हैं कि किस विषय को पहले पढ़ा जाए, कम समय में तैयारी कैसे करें? साथ ही परीक्षा देते समय में पढ़ा हुआ भूल जाने की समस्या भी कहते हैं। समय प्रबंधन व मुश्किल विषयों को पढ़ने को लेकर भी मार्गदर्शन लेते हैं।
पढ़ाई करते समय ये उपाय अपनाएं
- पढ़ाई के लिए योजना बनाएं।
- पढ़ाई के लिए एकांत जगह चुनें।
- समय कम होने पर रिवीजन पर अधिक ध्यान दें।
- पढ़ते समय स्मार्टफोन बंद रखें।
- कठिन विषय की चार्ट व ग्राफ बनाकर तैयारी करें। संवाद