फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After nine days, Ganapati will be immersed, as long as worship remains in the houses

नौ दिन बाद गणपति होंगे विसर्जित, जब तक घरों में ही होती रहेगी पूजा

Mon, 24 Aug 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
After nine days, Ganapati will be immersed, as long as worship remains in the houses
शाहबाद के मंदिर पर पूजा करते मंदिर के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार शहर में नहीं हो रहे हैं सामूहिक आयोजन

विज्ञापन
बरेली। शनिवार को घरों में गणपति विराजमान होने के बाद नौ दिन बाद रामगंगा नदी में विसर्जित किए जाएंगे। ऐसे में तब तक घरों और मंदिरों में बिना भीड़ जुटाए पूजा-अर्चना होती रहेगी। कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार शहर में बड़े-बड़े पंडाल नहीं लग सके।

मराठा बुलियन एसोसिएशन और श्री गणेश महोत्सव समिति ने फूटा दरवाजा में अपने-अपने निवास पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की है। संस्थापक अनिल पाटिल ने बताया कि नौ दिन बाद रविवार को प्रतिमाएं रामगंगा नदी में विसर्जित की जाएंगी। ब्रह्मपुरा में श्री गणेश महोत्सव समिति शाहबाद में श्री विभूति नाथ मंदिर में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की है। संस्थापक अरुण वर्मा ने बताया कि मंदिर में रोज शाम को क्षेत्र का एक परिवार पूजा अर्चना करके प्रसाद बांटेगा। 31 अगस्त को प्रतिमा का रामगंगा में विसर्जन किया जाएगा, जिसमें बेहद सादगी के साथ केवल दो लोग ही शामिल होंगे। श्री गणेश महोत्सव आयोजन समिति के संस्थापक अभय भटनागर ने घर में ही प्रतिमा स्थापित की है। उन्होंने बताया कि प्रशासन से अनुमति मिलते ही वह प्रतिमा को विसर्जित करेंगे। गौरतलब है कि चौकी चौराहा, कालीबाड़ी, आलमगिरी गंज से शोभायात्राएं निकलती थीं। इसके अलावा लोग भी घरों में गणेश जी की पूजा अर्चना करके रामगंगा नदी में विसर्जित करते थे। इस बार कोरोना महामारी होने से शोभायात्राओं पर भी प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed