{"_id":"67b445ed26cbf22bed026708","slug":"after-hitting-school-girl-driver-drove-the-dumper-on-narrow-road-see-video-2025-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: छात्रा को टक्कर मारकर चालक ने संकरी सड़क पर भगाया डंपर, कई लोग बाल-बाल बचे; देखें लाइव Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छात्रा को टक्कर मारकर चालक ने संकरी सड़क पर भगाया डंपर, कई लोग बाल-बाल बचे; देखें लाइव Video
Tue, 18 Feb 2025 04:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Feb 2025 04:07 PM IST
सार
Bareilly News: आंवला में भूतेश्वर मंदिर के समीप रामनगर रोड पर डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार हाईस्कूल की छात्रा गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। बाइक सवारों ने उसका पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं सके।
विज्ञापन
हादसे के बाद बाइक सवारों ने किया डंपर का पीछा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के आंवला में भूतेश्वर मंदिर के समीप रामनगर मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार हाईस्कूल की छात्रा गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद डंपर लेकर चालक फरार हो गया। बाइक सवारों ने करीब 10 किलोमीटर तक डंपर का पीछा किया, लेकिन चालक को नहीं पकड़ सके। हालांकि युवकों ने डंपर का नंबर नोट कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक आंवला के मोहल्ला मिर्जापुर निवासी मनु (15 वर्ष) पुत्री मनोज कुमार साइकिल से मंगलवार सुबह कोचिंग गई थी। सुबह करीब नौ बजे वह कोचिंग से लौट रही थी। भूतेश्वर मंदिर के समीप बरेली की तरफ से आ रहे डंपर ने छात्रा को चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने छात्रा को सीएचसी भेजा।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रोडवेज बस से टकराई कार, दो कव्वालों की मौत, छह गंभीर घायल
ये भी पढ़ें- Bareilly News: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रोडवेज बस से टकराई कार, दो कव्वालों की मौत, छह गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
कई लोग बाल-बाल बचे
हादसे के बाद चालक ने डंपर रोकने की बजाय तेज रफ्तार से भगा दिया। वहां मौजूद बाइक सवार युवकों ने डंपर का पीछा किया। बाइक सवारों ने करीब 10 किमी तक डंपर का पीछा किया। इस दौरान चालक ने संकरी सड़क पर तेज रफ्तार से डंपर भगाया, जिसकी चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बचे। पीछा करने वाले बाइक सवारों ने डंपर का वीडियो बना लिया और उसका नंबर नोट कर पुलिस को दिया है।

इधर, आंवला के सामुदायिक प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्रा को बरेली रेफर कर दिया गया। उसे मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा के पिता सेना में हैं। वह 15 दिन पहले ही छुट्टी खत्म होने के बाद वापस ड्यूटी पर गए थे। छात्रा की हालत गंभीर बताई गई है।