फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two Qawwals died and six injured due to car collided with roadways bus on Bareilly-Pilibhit highway

Bareilly News: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रोडवेज बस से टकराई कार, दो कव्वाल की मौत, छह गंभीर घायल

Tue, 18 Feb 2025 02:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Feb 2025 02:53 PM IST
सार

Bareilly Road Accident News: कव्वाली कार्यक्रम के बाद बुलंदशहर से लौट रहे कव्वालों की कार रोडवेज बस से टकरा गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। हादसे में दो कव्वालों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। 

विज्ञापन
two Qawwals died and six injured due to car collided with roadways bus on Bareilly-Pilibhit highway
मृतक सलीम बेग और अकरम के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह सड़क हादसा हो गया। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर बिशनपुर और धौरेरा गांव के बीच कार और रोडवेज बस की भिड़ंत गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। मरने वाले दो लोग कव्वाल थे। बुलंदशहर से पीलीभीत लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के गांव गुलाबडांडा निवासी कव्वाल मोहम्मद अकरम और शयूम बेग निवासी गांव गहलिया अपने साथियों संग कार से बुलंदशहर गए थे। वहां कव्वाली कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद ये सभी लोग आधी रात के बाद वहां से चल दिए। सुबह करीब 10 बजे इनकी कार नवाबगंज क्षेत्र में पहुंची। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर बिशनपुर और धौरेरा गांव के बीच इनकी कार सामने से आ रही टनकपुर डिपो की बस से टकरा गई। 

ये भी पढ़ें- मनरेगा में फर्जीवाड़ा: बरेली में मुस्लिम युवकों के जॉब कार्ड में जोड़ा हिंदुओं का नाम, प्रधान के अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

two Qawwals died and six injured due to car collided with roadways bus on Bareilly-Pilibhit highway
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
हादसे में कव्वाल मोहम्मद अकरम और समीम बेग की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार शाहिद बेग, अरशद, जुबैद, जावेद, फारूक, शोहरत अली गंभीर रूप से घायल। वहीं हादसे के बाद मौका मिलते ही रोडवेज चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। बस के बारे में पता लगा रही है। 

विज्ञापन

two Qawwals died and six injured due to car collided with roadways bus on Bareilly-Pilibhit highway
आंवला सीएचसी से घायल छात्रा को किया गया रेफर - फोटो : अमर उजाला

आंवला: डंपर की टक्कर से छात्रा गंभीर घायल 
आंवला में भूतेश्वर मंदिर के समीप रामनगर रोड पर डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार हाईस्कूल की छात्रा गंभीर घायल हो गई। आंवला के मोहल्ला मिर्जापुर निवासी मनु (15 वर्ष) पुत्री मनोज कुमार मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कोचिंग से लौट रही थी। भूतेश्वर मंदिर के समीप बरेली की तरफ से आ रहे डंपर ने छात्रा को चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने छात्रा को सीएचसी भेजा। 

प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली रेफर कर दिया गया। उसे मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा के पिता सेना में हैं। वह 15 दिन पहले छुट्टी खत्म होने के बाद वापस ड्यूटी पर गए थे। छात्रा की हालत गंभीर बताई गई है। उधर, हादसे के बाद डंपर लेकर चालक फरार हो गया। स्थानीय युवकों ने डंपर चालक का करीब 10 किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं सके। हालांकि युवक ने डंपर को नंबर नोट कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed