फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   after CM Yogi statement waqf properties are under investigation in bareilly

UP News: बरेली में जांच की जद में 100 वक्फ संपत्तियां, सीएम योगी के इस बयान के बाद खलबली

Fri, 10 Jan 2025 01:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Jan 2025 01:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा था कि वक्फ के नाम पर कब्जाई जमीनों को वापस लिया जाएगा। इस बयान के बाद बरेली जिले में वक्फ की 100 संपत्तियां जांच के घेरे में आ गई हैं। 

विज्ञापन
after CM Yogi statement waqf properties are under investigation in bareilly
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद बरेली जिले की 100 वक्फ संपत्तियां छानबीन और पैमाइश के घेरे में आ गई हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को आदेश का इंतजार है। माना जा रहा है कि जल्दी ही वक्फ बोर्ड के आदेश आएगा और इसके बाद अधिकारी जिले की वक्फ संपत्तियों के अभिलेखों से संपत्तियों की पैमाइश करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा था कि वक्फ के नाम पर जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एक-एक इंच जमीन वापस ली जाएगी। इसी मामले में अब वक्फ संपत्तियों के बारे में पड़ताल होने के आसार हैं। 
विज्ञापन


जिले में वक्फ की करीब 3171 संपत्तियां है। तमाम संपत्तियों को लेकर छोटे बड़े विवाद भी सामने आते रहे हैं। इनकी शिकायतें हुईं। अब नए सिरे से जांच हो सकती है। अवैध कब्जे प्रशासन की प्राथमिकता में आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वक्फ के नाम पर हुए कब्जे 
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बताया कि वक्फ के नाम पर कब्जे हुए हैं और वक्फ संपत्तियों पर भी अब्ध कब्जे हैं। इस मामले में मैं मुख्यमंत्री के बयान को सही मानता हूं। यह भी मानता हूं कि वक्फ बोर्ड की मिलीभगत के बगैर अवैध कब्जे नहीं हो सकते। इसलिए जब छानबीन हो तो इस बिंदु को भी देखा जाए। 

कब्जा करने वालों पर हो कार्रवाई
इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस खां ने कहा कि जिन्होंने नाजायज कब्जे किए हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। वह संपत्तियां भी खाली कराई जाएं जिन पर सरकारी कब्जे है। मैं तो यही चाहता हूं कि वक्फ संपत्तियों को संरक्षित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed