फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After 31 years, the clock tower will tell the people again

31 साल बाद फिर लोगों को समय बताएगा घंटाघर

Sun, 18 Jul 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
After 31 years, the clock tower will tell the people again
स्मार्ट सिटी योजना के तहत संवारा जा रहा कुतुबखाना घंटाघर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम ने शुरू कराया सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
बरेली। 31 वर्षों बाद शहरवासी ऐतिहासिक घंटाघर के बजर की आवाज फिर सुन सकेंगे। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत घंटाघर के सौंदर्यीकरण का काम शनिवार से शुरू करा दिया। कुतुबखाना घंटाघर पर लगी घड़ी भी दुरुस्त कराई जा रही है।

कुतुबखाना का घंटाघर शहर की पहचान है। 31 वर्षाें से देखरेख के अभाव में यह जर्जर हाल में है। घंटाघर पर लगी घड़ी भी कई सालों से बंद है। घंटाघर के सौंदर्यीकरण की लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। शासन स्तर तक कई लोगों ने इस मुद्दे को उठाया। घंटाघर के सौंदर्यीकरण की मांग के जोर पकड़ने पर नगर निगम ने इसकी बदहाली दूर करने की पहल की। स्मार्ट सिटी परियोजना के एरिया बेस डेवलपमेंट प्लान के तहत घंटाघर का वजूद बनाए रखने के लिए इसके सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया। शनिवार से सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू करा दिया गया। मेयर उमेश गौतम ने बताया काम पूरा होने के बाद घंटाघर अपने ऐतिहासिक गौरव को फिर से पा सकेगा। नई पीढ़ी भी इसके इतिहास से परिचित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed