{"_id":"6684929871ab1280e905d434","slug":"administration-freed-273-hectares-of-sealing-land-from-encroachment-bareilly-news-c-4-bly1015-431680-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई सीलिंग की 273 हेक्टेयर भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई सीलिंग की 273 हेक्टेयर भूमि
Wed, 03 Jul 2024 05:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पौधरोपण अभियान के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर नदियों के सीमांकन और सीलिंग की भूमि को कब्जामुक्त कराने का अभियान चलाया गया। 272.588 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई। जहां कब्जा मिला, उसे हटवाया गया।
सदर तहसील में एडीएम सिटी सौरभ दुबे के निर्देशन में सीबीगंज के बंडिया, वकारनगर, सुनरासी, सनैयारानी, मेवा मुकुट में सीलिंग की जमीन चिह्नित की गई। इस सरकारी भूमि पर कोई खेती कर रहा था तो किसी ने चारागाह बना लिया था। इसे मुक्त कराकर पौधरोपण के लिए सूची भेज दी गई है। एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव के मुताबिक सदर तहसील के गुलड़िया रानी मेवा कुंवर, मझौआ गंगापुर, सैदपुर कुर्मियान, खजुहाई, बंडिया, महेशपुर अटरिया व अन्य स्थानों पर चारागाह में दर्ज 100 बीघा से ज्यादा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
आंवला में 12 स्थानों से 7.463 हेक्टेयर, बहेड़ी में 101 स्थानों से 25.64 हेक्टेयर, बरेली सदर में 49 स्थानों पर 50.29 हेक्टेयर, फरीदपुर में 60 स्थानों पर 105.982 हेक्टेयर, नवाबगंज में 71 स्थानों पर 47.571 हेक्टेयर, मीरगंज में 48 स्थानों पर 35.462 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की है, जहां 1,75,017 पौधे रोपे जाएंगे।