फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aditya from Assam, Ahmed from Jammu, Sangam from Jharkhand reach third round

Bareilly News: असम के आदित्य, जम्मू के अहमद, झारखंड के संगम तीसरे दौर में पहुंचे

Sat, 22 Nov 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Aditya from Assam, Ahmed from Jammu, Sangam from Jharkhand reach third round
बरेली। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ व ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय 41वीं सीनियर एवं आठवीं कैडेट राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित स्मार्ट सिटी इंडोर हॉल में हुआ। पहले दिन की शुरुआत कैडेट बालक वर्ग 45 से 49 किग्रा भारवर्ग के मुकाबलों से हुई।
विज्ञापन

इस भारवर्ग में असम के आदित्य, जम्मू-कश्मीर के अहमद, झारखंड के संगम राज, पुडुचेरी के कृषु दत्ता, तमिलनाडु के सोमदेव, हरियाणा के सुनीत, पश्चिम बंगाल के विद्युत बौरी और मध्य प्रदेश के अक्षत ने तीसरे दौर में प्रवेश किया। फाइट में चार भार वर्गों के कुल 60 से अधिक मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, उत्तराखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और मेजबान उत्तर प्रदेश आदि सहित 22 से अधिक राज्यों के 1000 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एवं फरीदपुर विधायक, प्रो. श्याम बिहारी लाल, ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष फिरोज अहमद व महासचिव प्रभात कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्णायक भी उपस्थित रहे। इनमें कर्नाटक के जयपाल थिरुमल, आसाम के इमरादुल अहमद, आंध्र प्रदेश के संतोष श्रीरंगम, बिहार के मनोज कुमार और झारखंड के चंद्रेश्वर कुमार शामिल हैं। संवाद




पीएसएस और ईएसएस प्रणाली का लिया जा रहा है सहयोग
प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग की फाइट और पूमसे स्पर्धा में आयोजित की जा रही है। 5 एरिना में प्रोटेक्टर एंड स्कोरिंग सिस्टम (पीएसएस) और इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग सिस्टम (ईएसएस) के साथ-साथ एलईडी स्क्रीन पर सभी दर्शकों, खिलाड़ियों, कोच, अभिभावकों और निर्णायकों को लाइव स्कोर दिखाया जा रहा है। इससे प्रतियोगिता में पारदर्शिता और रोमांच दोनों बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed