फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Addicts climbed on Unipol in civil lines said - I will come down only when I get drunk

यूनिपोल पर चढ़ा नशेड़ी बोला- दारू मिलेगी तभी नीचे आऊंगा

Fri, 01 May 2020 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Addicts climbed on Unipol in civil lines said - I will come down only when I get drunk
यूनीपोल पर चढ़ा युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बरेली। लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें व नशे के अड्डे बंद होने का असर अब लोगों पर पड़ने लगा है। शराब के शौकीनों ने अब कच्ची शराब पीना शुरू कर दी है। वहीं जगह-जगह अड्डा लगाए बैठे रहने वाले स्मैकिये भी परेशान हैं। बृहस्पतिवार शाम सिविल लाइंस में एक नशेड़ी शराब की मांग करते हुए एक यूनिपोल पर चढ़ गया। शराब न मिलने पर वहां से कूदने की भी धमकी दी। सूचना पर पुलिस व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा जा सका।

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार शाम सिविल लाइंस में नॉवल्टी चौराहे के पास लगे एक यूनिपोल पर एक नशेड़ी के चढ़ जाने की सूचना मिली। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। कोतवाली व आयूब खां चौकी से पुलिस व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और यूनिपोल पर चढ़ व्यक्ति से बात की। ऊपर चढ़े बैठे व्यक्ति की बात सुनकर पुलिस तब हैरान रह गई जब उसने शराब की मांग कर ली। व्यक्ति ने कहा, बहुत दिन हो गए शराब नहीं मिली। दुकानें भी बंद करा दी हैं। आज शराब नहीं मिली तो यहां से कूदकर जान दे दूंगा।
विज्ञापन


सिर्फ लंगोट पहनेे व्यक्ति की धमकी सुनकर लोग परेशान हो गए। किसी तरह उसे शराब, खाना, कपड़े, मकान मुफ्त में देने का यकीन दिलाया तो वह यूनिपोल से नीचे उतरा। पुलिस के मुताबिक करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा जा सका। व्यक्ति मानसिक विक्षिप्त है। नॉवल्टी के पास ही अपने साथियों के साथ रहता है। अस्कस स्मैक व अन्य नशे करता भी नजर आता है। उन लोगों पर अब नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed