फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   acid attack the girl in bareilly

Bareilly News: शादी के तीन दिन बाद युवती पर तेजाब से हमला, चेहरा बुरी तरह जला, सड़क किनारे बेहोश मिली

Tue, 25 Apr 2023 04:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Apr 2023 04:20 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में अगरास-शंखा रोड पर एएनए कॉलेज के पास मंगलवार की सुबह एक युवती गंभीर हालत में मिली। उसे तेजाब से जलाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
acid attack the girl in bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में अगरास-शंखा रोड पर एएनए कॉलेज के पास मंगलवार सुबह एक युवती गंभीर हालत में मिली। किसी ने उसका चेहरा तेजाब से जलाया गया है। मुंह के अंदर भी तेजाब डाला गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह अभी कुछ बोल नहीं पा रही है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना शाही क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का शादी 22 अप्रैल को फरीदपुर क्षेत्र के गांव भगवानपुर में हुई थी। बताया गया है कि शादी के वक्त युवती की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे बिना फेरे के ही विदा कर दिया गया था। मंगलवार सुबह ससुराल से करीब 50 किमी दूर फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में अगरास-शंखा रोड पर कॉलेज के पास वो बेहोश पड़ी मिली। 
विज्ञापन


UP Nikay Chunav: भाजपा से टिकट पाने वाले जुनैद अली की अतीक अहमद के साथ फोटो वायरल, दर्ज हैं 15 मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन

50 फीसदी तक झुलसी

उसके मुंह के अंदर भी तेजाब डाला गया था। आंखों से लेकर शरीर का पचास फीसदी हिस्सा झुलसा हुआ है। उसके साथ दुष्कर्म के बाद घटना करने की आशंका जताई जा रही है। शाही थाने के गांव दाढ़ा गांव निवासी पिता ने बताया कि बेटी की शादी 22 अप्रैल को फरीदपुर थाने के गांव भगवानपुर में की गई थी। पिता ने पहले बताया कि सोमवार शाम उनका बेटा ससुराल जाकर बेटी को बुलाकर लाया था, बाद में पिता बात से मुकर गया।

पुलिस को जानकारी मिली है कि युवती का गांव के ही एक सजातीय युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था। वह दो बार उसके साथ जा भी चुकी थी। पुलिस को अंदेशा है कि उसी युवक ने साथियों की मदद से युवती के साथ यह घटना की है। हालांकि अधिकारी खुलकर कुछ बोलने से बच रहे हैं। डॉक्टर के मुताबिक युवती की हालत गंभीर बनी है। उसे हायर सेंटर रेफर किया जाना है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जल्दी ही घटना की सच्चाई पता लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed