फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused threatened to kill the victim if she did not agree to compromise in Bareilly

Bareilly News: आरोपी ने समझौता न करने पर दी जान से मारने की धमकी, दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 29 Jun 2024 05:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 05:45 PM IST
सार

बरेली में दुष्कर्म पीड़िता को हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक उस पर समझौता करने का दबाव बना रहा है। समझौता न करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी है। 

विज्ञापन
accused threatened to kill the victim if she did not agree to compromise in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दुष्कर्म पीड़िता को समझौता न करने पर हत्या की धमकी दी गई है। शनिवार दोपहर पीड़ित महिला एसएसपी दफ्तर पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने कहा कि उसे आरोपी से जान का खतरा है। आरोपी युवक को भाई नेता है। 

विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला ने एसएसपी दफ्तर पर शनिवार को बताया कि 29 अप्रैल की रात में वह अपने घर में थी। पति एक शादी समारोह में गोरखपुर गए थे। पड़ोसी सुशील आधी रात घर में घुस आया। तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। महिला ने इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन पुलिस नेता के दबाव में टरकाती रही।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि तत्कालीन एसएसपी से शिकायत की तो 19 जून को फरीदपुर थाने में आरोपी सुशील के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसके बाद भी पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। आरोपी सुशील महिला पर समझौते का दबाव बना रहा है। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी क्राइम मुकेश कुमार ने पीड़िता को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed