{"_id":"66dcf714409a339c5c034859","slug":"accused-of-theft-from-two-houses-arrested-bareilly-news-c-4-1-bly1039-476058-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो घरों से चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो घरों से चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शाही। दो घरों में हुई चोरी के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। 20 अगस्त को गांव बीथमनौगवा निवासी मुकेश कुमार अपनी पत्नी को लेकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए ससुराल गए थे।
मौका पाकर गांव का ही राकेश चोरी के इरादे से घर में घुस गया। घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी साफ कर ली। तीन दिन बाद गांव की कृष्णा देवी के घर से भी मोबाइल फोन व नकदी चोरी कर ली गई। गांव के जाने वाले रास्ते पर अभियुक्त राकेश ऋषिकेश जाने की फिराक में था।
सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया। आरोपी के पास से चांदी का बिछुआ, मोबाइल फोन व 40 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह बाहर रहकर मजदूरी करता है। मौका पाकर गांव में आ जाता है और घरों से चोरी कर लेता है। चोरी किया हुआ कुछ सामान तो उसने राहगीरों को बेच दिया। चुराई गई कुछ नकदी भी खर्च हो गई। संवादश