{"_id":"69bfe40b5e2cbfba4e000558","slug":"accused-demolished-wall-and-threat-to-woman-family-in-bareilly-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दबंगों ने महिला मजदूर की दीवार ढहाई, विरोध करने पर बेटियों के कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दबंगों ने महिला मजदूर की दीवार ढहाई, विरोध करने पर बेटियों के कपड़े फाड़े
Sun, 22 Mar 2026 06:14 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:14 PM IST
सार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि आरोपियों ने उसकी नवनिर्मित दीवार ढहा दी। विरोध करने पर उसकी बेटियों के कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर इलाके में दबंगों ने महिला मजदूर की दीवार ढहा दी। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बेटियों को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की धमकी दी है। जातिसूचक टिप्पणी कर कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इलाके के एक गांव की निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को बताया कि ग्राम प्रधान ने उन्हें पट्टे पर जमीन दी थी। महिला उस जमीन पर झोपड़ी डालकर कई वर्षो से अपनी पुत्रियों के साथ रह रही है। 20 मार्च को महिला अपनी उसी जमीन पर निर्माण करा रही थी। तभी गांव के अर्जुन, राम, लखन, राजकुमारी और भगवान देवी जातिसूचक टिप्पणी करते हुए निर्माण कार्य का विरोध करने लगे।
विज्ञापन
उसकी बेटियों ने इनका विरोध किया तो उनके कपड़े फाड़ दिए। उन्हें निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की धमकी दी। हमलावरों ने उनकी बेटियों से दुष्कर्म करने की धमकी दी। महिला के घर की नवनिर्मित दीवार ढहा दी। सुभाषनगर थाना पुलिस ने बतााय कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन