फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused arrested for sharing video of indecent comment on Lord ram in Bareilly

Bareilly News: भगवान श्रीराम पर अशोभनीय टिप्पणी का वीडियो शेयर करने वाला आरोपी रेहान गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 03:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 03:25 PM IST
सार

बरेली में खुराफाती अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। अंसारी मुड़िया अहमदनगर गांव निवासी युवक ने फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Accused arrested for sharing video of indecent comment on Lord ram in Bareilly
आरोपी रेहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कुछ खुराफाती सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बाज नहीं रहे। एक युवक ने भगवान श्रीराम को लेकर फेसबुक पर अशोभनीय वीडियो पोस्ट किया। इसकी जानकारी होने पर हिंदूवादी संगठन में आक्रोश फैल गई। हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। 

विज्ञापन


पुलिस ने जब जांच पड़ताल की। पता लगा कि आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने वाला आरोपी युवक का नाम रेहान है। वह अंसारी मुड़िया अहमदनगर थाना इज्जत नगर क्षेत्र का निवासी है। उसने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें तीन युवक भगवान श्रीराम पर अशोभनीय टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के तमाम कार्यकर्ता रविवार को थाना इज्जतनगर पहुंचे। वहां थानाध्यक्ष को आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने एवं समाज में नफरत फैलाकर बरेली का माहौल खराब करने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रिहान को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट

कैंट थाने के उमरिया सैदपुर निवासी मुहम्मद उवैश अली खान के खिलाफ एसआई संजीव कुमार शर्मा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उवैश ने अपने फेसबुक वाल पर की गई पोस्ट में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उसने लिखा है कि जोगी नवादा में बवाल करने वाले कांवड़ियों पर कार्रवाई करने वाले एसएसपी का तबादला कर मुख्यमंत्री ने जाहिर कर दिया है कि वह गुंडों का समर्थन करते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed