फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

बाइक बचाने के प्रयास कार खाई में गिरी, परिवार के आठ घायल

Sun, 08 Nov 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
accident
बरेली। चार सड़क हादसों में 14 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों में आठ पूरनपुर के ही एक परिवार के हैं, वे शादी में शामिल होने के लिए बरेली शहर जा रहे थे।
विज्ञापन

रिठौरा पूरनपुर (पीलीभीत) निवासी रियाज ने बताया कि वह अपनी भाभी की बहन की शादी में शामिल होने के लिए कार से बरेली आ रहे थे। शनिवार दोपहर करीब दो बजे रिठौरा के नजदीक एक पेट्रोल पंप के सामने एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार रोड किनारे खाई में पलट गई। इससे कार में बैठी शाहजहां, रियाज, अफसाना, फातमा, अनस, हिना, कशिश, और एहसान घायल हो गए। रिठौरा चौकी से पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके अलावा सीबीगंज के बिधौलिया निवासी शाहिद हाफिजगंज में अपनी बीमार बुआ को देखकर बाइक से पत्नी मिस्कीन, छह वर्षीय बेटी माहिनूर और छोटी बेटी नाहीरा को लेकर घर लौट रहे थे। लभेड़ा के पास एक कार की चपेट में आकर बाइक दूर जा गिरी, जिससे चारों घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती माहिनूर की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

मीरगंज कस्बे के मोहल्ला सराय खाम निवासी रियासत मंसूरी ने बताया कि उसका 10 वर्षीय बालक शादाब शनिवार सुबह घर के नजदीक ही बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। बाइक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंथल ग्राम सिथरा निवासी मनोज कुमार बाइक से कहीं जाते वक्त गैस एजेंसी के पास डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक डंपर समेत मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंचे लोगों ने कस्बे में ही मनोज का उपचार कराया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed