फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   AC Fault could not find train lighting staff, army special train stood at junction for three hours

एसी का फाल्ट नहीं ढूंढ सका ट्रेन लाइटिंग स्टाफ तीन घंटे जंक्शन पर खड़ी रही आर्मी स्पेशल ट्रेन

Thu, 11 Jun 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
AC Fault could not find train lighting staff, army special train stood at junction for three hours
Special Train - फोटो : demo pic

आर्मी ऑफिसर ने डिप्टी एसएस पर उतारा गुस्सा

विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर ट्रेन लाइटिंग स्टाफ आर्मी स्पेशल ट्रेन के एसी कोच का फाल्ट नहीं ढूंढ सका। करीब तीन घंटे तक ट्रेन जंक्शन पर खड़ी रही। इसके बावजूद एसी ठीक नहीं होने पर ट्रेन को ऐसे ही रवाना कर दिया गया। इसे लेकर आर्मी ऑफीसर ने डिप्टी स्टेशन अधीक्षक से नाराजगी जताई।

मंगलवार रात आठ बजे कोलकाता से जम्मू जा रही आर्मी स्पेशल ट्रेन के एक एसी कोच में कूलिंग कम हो गई। ट्रेन जंक्शन पर पहुंची तो फौजियों ने स्टेशन मास्टर को दिक्कत बताई। उन्होंने तुरंत ट्रेन लाइटिंग स्टाफ को मेसेज करके शिकायत दूर करने का आदेश दिया। कुछ ही देर में स्टाफ पहुंच गया। दो घंटे तक स्टाफ कोच में फाल्ट ढूंढने में जुटा रहा, लेकिन फाल्ट नहीं मिला। इसे लेकर आर्मी आफिसर ने डिप्टी स्टेशन अधीक्षक से नाराजगी जताई। फौजियों के तेवर देखकर डिप्टी एसएस भी निरुत्तर हो गए। आर्मी ऑफिसर ने मुरादाबाद में एसी ठीक कराने के लिए मेसेज करने को कहा। करीब तीन घंटे बाद ट्रेन मुरादाबाद की ओर रवाना हो गई। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि फाल्ट ठीक कर दिया गया था, लेकिन ज्यादा देर ट्रेन खड़ी रहने से फौजी नाराज हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed