{"_id":"6609cd552c3d139ede0d5ea6","slug":"ac-bus-hits-four-vehicles-on-kila-bridge-eight-people-injured-bareilly-news-c-4-bly1015-372698-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किला पुल पर एसी बस ने चार वाहनों को मारी टक्कर, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किला पुल पर एसी बस ने चार वाहनों को मारी टक्कर, आठ लोग घायल
Mon, 01 Apr 2024 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शनिवार दोपहर किला पुल पर रोडवेज की वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर दूसरी बस समेत ऑटो और ई-रिक्शा से टकरा गई। घटना में ऑटो व ई-रिक्शा में बैठे आठ लोग घायल हो गए। इस दौरान पुल पर जाम व अफरातफरी का माहौल रहा। तीन घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फतेहगंज पश्चिमी थाने के गांव भिटौरा निवासी सोनू रोहेला के मुताबिक वह अपने टेंपो में सवारियां लेकर किला पुल से शनिवार दोपहर फतेहगंज पश्चिमी की ओर जा रहा था। तभी वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर सीतापुर डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई। फिर यह बस उसके टेंपो के साथ ही ई-रिक्शा व एक अन्य ऑटो से टकराई। इससे उसके टेंपो में बैठे शीशगढ़ क्षेत्र निवासी दीनदयाल, चौपुला निवासी शांति देवी, शांति के पति नवल किशोर समेत ई-रिक्शा व दूसरे वाहन में बैठे आठ लोग घायल हो गए।
-- -
दो घंटे बाधित रहा यातायात
हादसे के बाद किला पुल पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवा दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुल से हटवा कर यातायात सुचारु कराया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर इनमें से कोई भी वाहन पुल से नीचे गिरता तो बड़ा हादसा हो जाता। गनीमत रही कि वाहनों की गति सीमित थी। किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने सोनू रोहेला की ओर से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वाहनों को कब्जे में लिया गया है। अधिकतर घायलों को मामूली चोट थी, जो अपने घर निकल गए। हादसे से पुल पर करीब दो घंटे यातायात बाधित रहा।