{"_id":"693698d596b534b63a0017e3","slug":"aap-rajya-sabha-mp-sanjay-singh-statement-on-voter-list-sir-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बोले- एसआईआर के बहाने वोटों की डकैती की चल रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बोले- एसआईआर के बहाने वोटों की डकैती की चल रही तैयारी
Mon, 08 Dec 2025 02:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:53 PM IST
सार
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एसआईआर को लेकर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। संजय सिंह ने कहा कि एसआईआर के बहाने वोटों की डकैती की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार को कहा कि एसआईआर के बहाने करोड़ों वोटों की डकैती की तैयारी की जा रही है। मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कराई जा रही है। एक-एक विधानसभा क्षेत्र में हजारों नाम मनमाने तरीके से हटाए जा रहे हैं। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी 21 से 26 दिसंबर तक रामपुर से अमरोहा तक पदयात्रा निकालकर चार जनसभाएं करेगी।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी स्थित आम आदमी पार्टी के रुहेलखंड जोन की उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार के आवास पर संजय सिंह ने कहा कि लखनऊ और जौनपुर में मतदाता सूची में गड़बड़ी हुई है। एसआईआर का इस्तेमाल मतदाताओं को भयभीत करने के लिए किया जा रहा है। सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क से संसद तक आवाज उठाएगी। जिन लोगों का नाम अनट्रेसेबल सूची में डाला गया है, उनके लिए मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना बहुत कठिन हो जाएगा। इस मामले को लेकर वह 11 दिसंबर को बड़ा खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
बुलडोजर कार्रवाई पर कहा कि एक समुदाय विशेष के खिलाफ जबरदस्ती की कार्रवाई की जा रही है। बुलडोजर न संविधान है और न सुप्रीम कोर्ट है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, रुहेलखंड प्रांत के अध्यक्ष मोहम्मद हैदर, जिलाध्यक्ष राम सिंह मौर्य, कृष्णा भारद्वाज, नितिन शर्मा, अशोक कमांडो, सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन