{"_id":"68f54b6ec2389433ef08f0a2","slug":"a-young-man-was-attacked-with-a-knife-and-his-finger-was-chopped-off-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105592-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चाकू से हमला कर युवक के हाथ की अंगुली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चाकू से हमला कर युवक के हाथ की अंगुली काटी
विज्ञापन
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से अश्लील बात करने के विरोध पर आरोपी ने उसके देवर पर चाकू से हमला कर दिया।
इससे युवक के एक हाथ की अंगुली कट गई। पुलिस ने पीड़ित से रविवार को तहरीर लेकर उसे सीएचसी पर भेज दिया है। यहां इलाज के दौरान उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की भाभी से परिचित युवक अश्लील बातें कर रहा था। इसके विरोध पर आरोपी ने शुक्रवार को गाली देते हुए युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस बीच युवक ने चाकू से बचाया, लेकिन उसके हाथ की एक अंगुली कटकर गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा उपचार को भेज दिया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने अलग हुई अंगुली के जुड़ने से साफ इन्कार कर दिया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद