फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man returning from the market was surrounded and stabbed

Bareilly News: बाजार से लौटते युवक को घेरकर मारा चाकू

Tue, 03 Feb 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from the market was surrounded and stabbed
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में बाजार से लौट रहे युवक को घेरकर चाकू मारे गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया है, इनमें से एक नाबालिग है। नामजद चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शांति विहार निवासी पप्पू शर्मा ने सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को बताया कि उनका बेटा 19 वर्षीय कमल शर्मा रविवार रात कुछ सामान लेने बाजार गया था। घर लौटते वक्त उसे जिम के पास साहिल मिश्रा, सनी, श्रवण व एक अन्य आरोपी ने पकड़ लिया। इन लोगों ने उनके बेटे के पेट व चेहरे समेत कई जगह चाकू मारे। इससे वह गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि कमल घटना से पहले एक जन्मदिन समारोह में गया था। वहां इन लोगों से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसका बदला लेने के लिए इन लोगों ने कमल को रास्ते में घेर लिया। दो नामजद आरोपियों समेत 16 साल के एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने युवक को पीटा
बरेली। शहर में चूरन गैंग के साथ ही रईसजादों के कुछ और गिरोह सक्रिय हो गए हैं। रामपुर गार्डन में सोमवार शाम ऐसे ही गैंग ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तीन लड़कों को हिरासत में लिया है।
आजमनगर निवासी सुब्हान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शाम सात बजे वह रामपुर गार्डन के एक रेस्टोरेंट पर चाय पी रहे थे। तभी हिस्ट्रीशीटर आदिल यार खां का बेटा जुनैद अपने तीन-चार साथियों को लेकर वहां आया। उनसे गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। जब वह घायल होकर गिर पड़े तो आरोपी भाग गए। कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि जुनैद समेत तीन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

वर्जन
शहर में मारपीट या दबंगई दिखाने की जो भी घटनाएं हो रही हैं, सभी में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। किसी भी खुराफाती को बख्शा नहीं जाएगा। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed