फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A young man died on the spot in a collision between bikes

Bareilly News: बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर मौत

Fri, 21 Jun 2024 06:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
A young man died on the spot in a collision between bikes
देवरनियां। थाना क्षेत्र के बरेली-नैनीताल हाईवे पर सेमीखेड़ा के पास थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव मिलक कलारा निवासी 29 वर्षीय पुष्पेन्द्र की बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसमें पुष्पेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुष्पेन्द्र होम्योपैथिक की दुकान गुनहा हट्टू से मरीज को दवा देकर घर वापस आ रहे थे। दूसरी बाइक चालक तेज गति से उल्टी दिशा में आ रहा था। दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति देवरनियां के गांव मिलक करनपुर का निवासी है।
विज्ञापन

पुष्पेन्द्र की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौका पाते ही दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही देवरनियां इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह धामा मय फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि पुष्पेन्द्र की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। पुष्पेंद्र का डेढ़ माह का बच्चा भी है। पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह धामा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed