{"_id":"69b1b7fa79137c23b3065094","slug":"a-tree-fell-on-a-high-tension-line-disrupting-power-supply-for-10-hours-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101787-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति 10 घंटे रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति 10 घंटे रही बाधित
Thu, 12 Mar 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। अंधरपुरा फीडर से फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र आने वाली हाईटेंशन लाइन पर मंगलवार रात 11:00 बजे निकसुआ गांव के सामने हाईवे किनारे यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। खंभों पर लगे क्रॉस एंगिल टेढ़े हो गए। इससे आधी रात से बुधवार सुबह 9:00 बजे तक 10 घंटों के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
अंधरपुरा फीडर से फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र आने वाली हाईटेंशन लाइन पर मंगलवार रात पेड़ गिरने से नगर समेत देहात में बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने कॉम्बिंग शुरू की तब राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगा यूकेलिप्टस का पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे खंभों पर लगे क्रॉस एंगिल टेढ़े हो गए। इस कारण तार जमीन तक लटक गए। मरम्मत के बाद बुधवार सुबह 9:00 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। 10 घंटों के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। सुबह बिजली नहीं आने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतें हुईं। नगर के लोग सुबह ही बिजलीघर पहुंचे गए। वहां अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
अवर अभियंता रामसिंह ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। पेड़ को हटवाकर लाइन की मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
फोटो-संवाद।