{"_id":"69695333d6bfd4d457059a08","slug":"a-stranger-duped-a-woman-of-rs-240-lakh-by-pretending-to-be-her-sister-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100944-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अनजान ने महिला को बहन बनाकर ठग लिए 2.40 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अनजान ने महिला को बहन बनाकर ठग लिए 2.40 लाख रुपये
विज्ञापन
भुता। गांव बेवल बसंतपुर निवासी एक महिला को फेसबुक आईडी पर अपनी बहन बनाकर ज्वेलरी देने का वादा कर महिला से दो लाख 40 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता रजनी सिंह ने तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक आईडी पर ऐड देखा था। एक व्यक्ति जिसका कोई भी अपना परिवार में नहीं है। वह अपनी सोने की ज्वेलरी दान करना चाहता है। अगर कोई उसको बहन या भाई बना ले तो। पीड़िता रजनी उसके झांसे में आकर अपना आधार और पैन कार्ड व्हाट्सएप कर दिया।
उस अनजान ठग ने पीड़िता को मुंबई एयरपोर्ट से बोल रहा हूं कहकर ज्वेलरी भेजने का किराया कहकर 18 हजार रुपये की रकम ऑनलाइन अपने पास मंगवा ली। उसके बाद अगले दिन पीड़िता के नाम से परमिशन लेटर बनाने का बहाना लेकर 22 हजार ऑनलाइन मंगवा लिए। पीड़िता ने बताया कि शनिवार को उस अनजान ठग ने अपनी गाड़ी से घटना का बहाना कर उसको डरा कर दो लाख रुपये अपने अकाउंट में जमा करवा लिए। इसके बाद भी अनजान ठग अलग-अलग नंबर से फोन कर और रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर ठग के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया गया है। जांच-पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद