{"_id":"69b1b8b4922740f7b0052ca7","slug":"a-report-has-been-filed-for-dowry-death-and-the-husband-has-been-accused-of-having-an-illicit-relationship-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-106696-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज, पति पर अवैध संबंध का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज, पति पर अवैध संबंध का आरोप
Thu, 12 Mar 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। बड़ागांव में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवाहिता के पिता ने दामाद पर अवैध संबंध का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पंडरा गांव निवासी ओमकार ने बताया कि उन्होंने बेटी सर्वेश कुमारी की शादी 10 जून 2023 को बडागांव के निवासी अनिल कुमार से की थी। शादी के बाद विवाहिता से दहेज की मांग की गई। सर्वेश का पति अनिल कुमार, ससुर महीपाल, जेठ संजू, सास ललिता देवी, चचिया ससुर ओमप्रकाश ने पांच लाख रुपये की मांग की। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई है लेकिन आरोपियों का रवैया नहीं बदला।
आरोप है कि इसी सिलसिले में सर्वेश की हत्या करके 10 मार्च को फंदे से लटका दिया गया। ओमकार ने बताया कि उनके दामाद के गांव बिसौली की लड़की से अवैध संबंध हैं। सर्वेश की हत्या में उसका भी हाथ है। नवाबगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति समेत छह लोगों को दहेज हत्या की रिपोर्ट में नामजद किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।