फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A report has been filed against the middleman who brought paddy to Nawabganj Galla Mandi.

Bareilly News: नवाबगंज गल्ला मंडी में धान लेकर आए बिचौलिये के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 12 Nov 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against the middleman who brought paddy to Nawabganj Galla Mandi.
बरेली। नवाबगंज गल्ला मंडी में सात नवंबर को किसानों का धान लेकर आये बिचौलिये सुरेंद्र कुमार के खिलाफ एसडीएम के आदेश पर सोमवार रात एक बजे के दौरान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी (एएमओ) ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने उसके पास दर्जन भर से अधिक किसानों की खतौनी, आधार व अन्य अभिलेख भी बरामद किए थे। इस दौरान मौका पाकर सुरेंद्र भाग गया था। आरोपी गांव समूहा का रहने वाला है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एएमओ अरविंद कुमार राठी ने एफआईआर में कहा है कि सोमवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बैठक में एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम को बताया है कि उन लोगों ने सात नवंबर की शाम सात बजे चार-पांच लोगों को आपस में बात करते सुना कि 1670 रुपये प्रति क्विंटल धान गांवों में किसानों से खरीद लिया है। पदाधिकारियों ने बताया है कि कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति सुरेंद्र को पहचान लिया था।
विज्ञापन

फिर उससे कुछ किसानों के नाम के सत्यापित कागज बरामद किए। एसडीएम के निर्देश पर आरोपी सुरेंद्र के विरुद्ध जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सुरेंद्र से जब्त किए प्रपत्र ढकिया खेरूद्दीन निवासी किसान इंद्रजीत, समूहा गांव के भोलानाथ, रत्नानंदपुर समूहा के लेखराज, राजपाल, भानु प्रताप व विमल कुमार, रिछोला किफायतुल्ला गांव के शिव दयाल समेत कई अन्य किसानों के हैं। एएमओ ने पुलिस को बताया है कि इतनी अधिक संख्या में विभिन्न किसानों के सुरेंद्र के पास मिले प्रपत्रों से स्पष्ट है कि वह बिचौलिया के रूप में कार्य कर रहा है।

थानाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रभारी चंद्र प्रकाश पटेल ने बताया कि नवाबगंज मंंडी में 16 क्रय केंद्र हैं। जिन पर बिचौलिया हावी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed